Homeलाइफस्टाइलमां पाताल भैरवी: छत्तीसगढ़ में यहां है काली माता का 3 मंजिला...

मां पाताल भैरवी: छत्तीसगढ़ में यहां है काली माता का 3 मंजिला मंदिर, इतना है मूर्ति का वजन

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Maa Patal Bhairvi Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में मां पाताल भैरवी का भव्य मंदिर जो रायपुर से करीब 70 किमी दूर है।

यहां पर भगवान शिव का विशाल शिवलिंग और नंदी की एक विशाल मूर्ति है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

नवरात्रि पर यहां भक्तों का ताता लगा रहता है। कहते हैं यहां माता से जो भी मांगो वो मिल जाता है।

आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में…

तीन मंजिलों में बना मंदिर

पुराणों और ग्रंथों के मुताबिक माता काली रौद्र रूप में जमीन के भीतर रहती थीं। इसीलिए इस मंदिर को पाताल भैरवी कहा जाता है।

मंदिर का निर्माण साल 1998 में हुआ था। मां पाताल भैरवी का ये मंदिर तीन मंजिल में बना हुआ है।

पाताल भैरवी मंदिर की छत पर एक विशालकाय शिवलिंग स्थापित है जो कई किमी दूर से ही नजर आता है।

शिवलिंग के सामने ही नंदी महाराज की विशाल मूर्ति हैं।

मंदिर के शीर्ष पर भगवान शिव की मूर्ति हैं और 12 ज्योर्तिलिंग के प्रतिरूप भी स्थापित हैं।

दूसरी मंजिल पर त्रिपुर सुंदरी के रुप में मां दुर्गा विराजमान हैं।

मंदिर के निचले हिस्से में पाताल भैरवी माता का मंदिर है, जहां उनकी विशाल मूर्ति है।

Maa Patal Bhairavi Temple, Chhattisgarh, Rajnandgaon, Patal Bhairavi Temple, Kali Maa,
Maa Patal Bhairavi temple

15 फीट ऊंची मूर्ति, वजन 11 टन

मंदिर की खास बात ये है कि यहां गर्भगृह में मां काली 15 फीट ऊंची मूर्ति है, जिसका वजन करीब 11 टन बताया जाता है।

माता का ये रूप काफी विकराल है।

देवी काली मां दुर्गा का ही स्वरूप है, जो रक्तबीज नामक राक्षस का संहार करने के लिए प्रकट हुईं थीं।

Maa Patal Bhairavi Temple, Chhattisgarh, Rajnandgaon, Patal Bhairavi Temple, Kali Maa,
Maa Patal Bhairavi temple

शरद पूर्णिमा पर बनती है औषधीय खीर

मां पाताल भैरवी मंदिर में शरद पूर्णिमा के दिन औषधि युक्त खीर बनाई जाती है।

जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनाई गई इस खीर को खाने से दमा, अस्थमा और सांस से जुड़ी बीमारियों में फायदा होता है।

खीर का सेवन करने रात आठ बजे से भीड़ जुट जाती है। आधी रात के बाद खीर का प्रसाद भक्तों को बांटा जाता है।

Maa Patal Bhairavi Temple, Chhattisgarh, Rajnandgaon, Patal Bhairavi Temple, Kali Maa,
Maa Patal Bhairavi temple

सावन मास में होती है विशेष पूजा

इस मंदिर का निर्माण शिवलिंग के आकार में किया गया है, जो कि अपने आप में अनूठा है।

सावन महीने में भक्त यहां दूर-दूर से मां पाताल भैरवी मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October