Homeन्यूजजानें कौन संभालेगा टाटा का विशाल साम्राज्य, उत्तराधिकारी के लिए ये नाम...

जानें कौन संभालेगा टाटा का विशाल साम्राज्य, उत्तराधिकारी के लिए ये नाम सबसे आगे

और पढ़ें

Who is Ratan Tata’s Successor: देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।

टाटा ग्रुप में अब तक सबसे ऊंचा पद टाटा परिवार के ही किसी सदस्य को मिलता रहा है।

फिलहाल ग्रुप की कमान एन चंद्रशेखरन के पास है, ये टाटा परिवार से नहीं हैं।

वहीं रतन टाटा ने अपनी मृत्यु से पहले टाटा ट्रस्ट के उत्तराधिकारी की नियुक्ति भी नहीं की।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि उनके जाने के बाद अब विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा?

टाटा संस और टाटा ट्रस्ट दोनों के चेयरमैन रहे रतन

रतन टाटा का का सम्मान देश ही नहीं विदेशों में भी किया जाता रहा है।

रतन टाटा को उनके परोपकारी कार्यों के लिए जाना जाता है।

वो भारत के सबसे ज्यादा दान देने वाले उद्योगपतियों में से एक थे।

टाटा ट्रस्ट के जरिए अपने जीवनकाल में रतन टाटा ने एजूकेशन, हेल्थकेयर, रूरल डेवलपमेंट और डिजास्टर रिलीफ के लिए काफी सहायता दी हैं।

टाटा ग्रुप के इतिहास में रतन टाटा ऐसे आखिरी व्यक्ति रहे, जिन्होंने टाटा संस और टाटा ट्रस्ट दोनों के चेयरमैन की भूमिका निभाई।

RATAN TATA
RATAN TATA

रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की और ना ही उनके कोई संतान हैं।

ऐसे में उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति का वारिस कौन होगा, ये सवाल सबके मन में है।

अब रतन टाटा के कारोबार की बागडोर किसके पास रहेगी, ये जानने के लिए आपको उनके परिवार के बारे में जानना पड़ेगा।

रतन टाटा के माता-पिता का नाम नवल टाटा और सोनी था, जिनका तलाक 1940 के दशक के आसपास हो गया था।

NAVAL TATA
NAVAL TATA

इसके बाद नवल टाटा ने स्विस महिला सिमोन से 1955 में शादी की। दो

नों का एक बेटा हुआ जिसका नाम नोएल टाटा है।

नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं जिनके नाम माया, नेवल और लिआह टाटा हैं।

छोटे भाई कारोबार से दूर, सौतेले भाई मजबूत दावेदार

रतन टाटा के एक छोटे भाई, जिन्होंने उनकी तरह शादी नहीं की।

जिमी टाटा मुंबई में ही रहते हैं, लेकिन वे 90 के दशक में रिटायरमेंट ले चुके हैं, हालांकि वे टाटा संस की कंपनियों में शेयर रखते हैं।

JIMMY TATA
JIMMY TATA

लेकिन, 25 साल से ज्यादा समय से सक्रिय कारोबार से दूरी के चलते उन्हें टाटा ट्रस्ट की कमान सौंपे जाने के आसार कम ही हैं।

वहीं दूसरी तरफ रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अपने पारिवारिक संबंधों और ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत दावेदार है।

NOEL TATA
NOEL TATA

नवल और सिमोन टाटा के बेटे नोएल ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट और टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन हैं।

टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में भी हैं।

लिआह, माया और नेविल के नाम भी उत्तराधिकारी की रेस में

वहीं नोएल नवल टाटा के बच्चे लिआह, माया और नेविल अन्य प्रोफेशनल्स की तरह कंपनी में काम कर रहे हैं।

सबसे बड़ी बेटी 39 साल की है, जिसने स्पेन से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है।

LEAH TATA
LEAH TATA

लिआह टाटा अभी द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं।

छोटी बेटी माया टाटा 34 साल की है, जिसने टाटा अपॉर्च्यूनिटी फंड के साथ उन्होंने अपना करियर शुरू किया था।

MAYA TATA
MAYA TATA

माया ने Tata Neu ऐप को डेवलप और लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं नोएल टाटा के सबसे छोटे बेटे का नाम नेविल टाटा है, जो 32 साल के हैं।

NEVILLE TATA
NEVILLE TATA

नेविल टाटा स्टार बाजार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो ट्रेंट लिमिटेड के तहत एक हाइपरमार्केट सीरीज है।

लिआह, माया और नेविल इन तीनों में से किसी को भी जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं हैं।

ये खबर भी पढ़ें – भारत ने खोया ‘रतन’, शोक में डूबा देश, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October