HomeTrending Newsएशिया कप 2025: पानी और व्यापार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट पर...

एशिया कप 2025: पानी और व्यापार के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट पर भारत की स्ट्राइक!

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी दिखने लगा है।

खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को सूचित किया है कि वह 2025 एशिया कप और इमर्जिंग वुमन एशिया कप से बाहर हो रहा है।

इसके साथ ही, BCCI ने एशिया कप की मेजबानी करने से भी इनकार कर दिया है।

पाकिस्तानी मंत्री के ACC अध्यक्ष होने पर भारत की आपत्ति

एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट के अनुसाल ACC के वर्तमान अध्यक्ष पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी हैं, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन भी हैं।

BCCI के एक सूत्र के अनुसार, “भारत ऐसे टूर्नामेंट में भाग नहीं ले सकता, जिसकी मेजबानी एक पाकिस्तानी मंत्री की अध्यक्षता वाली संस्था कर रही हो।

यह देश की भावनाओं का मामला है।”

asia cup, asia cup 2025, BCCI, India Pakistan, India Pakistan War, India vs Pakistan, Mohsin Naqvi, ACC, PCB,
Asia Cup 2025

एशिया कप 2025 रद्द हो सकता है

2025 एशिया कप सितंबर में भारत में होना था, लेकिन BCCI के हटने से यह टूर्नामेंट रद्द भी हो सकता है।

भारत के बिना इस आयोजन में ब्रॉडकास्टर्स और प्रायोजकों की दिलचस्पी कम होगी, जिससे ACC को भारी नुकसान होगा।

पाकिस्तान को 200 करोड़ से अधिक का झटका

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के बिना एशिया कप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को 165-220 करोड़ रुपये (20-26 मिलियन डॉलर) का नुकसान हो सकता है।

भारत-पाकिस्तान मैचों से ही टूर्नामेंट को सबसे अधिक राजस्व मिलता है।

asia cup, asia cup 2025, BCCI, India Pakistan, India Pakistan War, India vs Pakistan, Mohsin Naqvi, ACC, PCB,

2024 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 170 मिलियन डॉलर (लगभग 1400 करोड़ रुपये) में एशिया कप के प्रसारण अधिकार खरीदे थे, लेकिन भारत के न खेलने पर यह डील फिर से तय करनी पड़ सकती है।

ACC के पांच फुल टाइम मेंबर्स भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान को ब्रॉडकास्टिंग रेवेन्यू का 15-15 फीसदी हिस्सा मिलता है। जबकि बाकी पैसे एसोसिएट और एफ़िलिएट देशों को मिलता है।

 

सितंबर में भारत में होना था आयोजन

एशिया कप इस साल सितंबर में भारत की मेजबानी में होना था।

लेकिन, अगर भारत हटता है तो मुमकिन है कि पूरा टूर्नामेंट ही रद्द हो जाए।

भारत के नहीं खेलने पर ब्रॉडकास्टर पीछे हट सकते हैं।

2023 एशिया कप भी हाइब्रिड मॉडल पर खेला गया था

साल 2023 में एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी, लेकिन BCCI ने सुरक्षा कारणों से टीम को पाकिस्तान नहीं भेजा।

इसके बाद हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया, जिसमें भारत के मैच श्रीलंका में खेले गए।

फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था।

asia cup, asia cup 2025, BCCI, India Pakistan, India Pakistan War, India vs Pakistan, Mohsin Naqvi, ACC, PCB,

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था

इस साल फरवरी में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए भी भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं गई थी।

टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला गया था। भारत के मैच दुबई में खेले गए थे।

2023 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तानी टीम भारत आई थी, लेकिन भारतीय टीम 2008 के बाद से पाकिस्तान नहीं गई है।

मुंबई हमलों के बाद नहीं गए पाकिस्तान

  • भारतीय टीम ने 2007-08 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।
  • 2008 में मुंबई पर आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से मना कर दिया।
  • तब से दोनों टीमें ICC और ACC के टूर्नामेंट में ही खेलती हैं।
  • 2013 के बाद से दोनों टीमें 13 वनडे और 8 टी-20 मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेल चुकी हैं।
  • पाकिस्तान में 2009 के दौरान श्रीलंका टीम पर भी आतंकी हमला हो चुका है।
asia cup, asia cup 2025, BCCI, India Pakistan, India Pakistan War, India vs Pakistan, Mohsin Naqvi, ACC, PCB,
Asia Cup 2025

भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह क्या है?

  • पहलगाम आतंकी हमला (अप्रैल 2024): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए।
  • भारत का जवाब – ऑपरेशन सिंदूर (मई 2024): भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।
  • सीजफायर के बाद भी तनाव बरकरार: हालांकि युद्धविराम हो गया, लेकिन दोनों देशों के रिश्ते खराब बने हुए हैं।
asia cup, asia cup 2025, BCCI, India Pakistan, India Pakistan War, India vs Pakistan, Mohsin Naqvi, ACC, PCB,
Asia Cup 2025

कुलमिलाकर BCCI का यह फैसला राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

भारत के बिना एशिया कप का आयोजन मुश्किल होगा, क्योंकि प्रायोजक, ब्रॉडकास्टर्स और फैंस की दिलचस्पी कम हो जाएगी।

पाकिस्तान को इससे सबसे अधिक वित्तीय नुकसान होने की आशंका है।

All Images Credit: Twitter

- Advertisement -spot_img