Bihar Deputy CM Attack: बिहार विधानसभा उपचुनाव 2025 के माहौल में लखीसराय की सड़कें गवाह बनीं एक बड़ी राजनीतिक झड़प की।
उपमुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार पर हमला हुआ, गोबर और चप्पलें फेंकी गईं।
इस घटना के बाद डिप्टी सीएम और RJD MLC अजय सिंह के बीच सड़क पर ही जमकर बहस हुई।
क्या था पूरा मामला?
बिहार के लखीसराय जिले के खोरियारी गांव में बुधवार को विधानसभा उपचुनाव के मतदान का दिन था।
इसी दौरान उपमुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे थे।
जैसे ही उनकी कार बूथ नंबर 404 और 405 के पास से गुजरी, कुछ लोगों ने उनके काफिले को घेर लिया।
#WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surround Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha’s car, hurl slippers, pelt stones and chant “Murdabad”, forbidding him from entering Khoriari village. Police personnel present here. pic.twitter.com/ATcT6m3Lt7
— ANI (@ANI) November 6, 2025
आरोप है कि भीड़ ने विजय सिन्हा की कार पर पत्थर फेंके, गोबर और चप्पलें मारीं और ‘मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।
यही नहीं, उनके पोलिंग एजेंट को भी मतदान केंद्र से भगा दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
#WATCH | #BiharElection2025 | उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा जब अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोरियारी गाँव में थे, तो राजद समर्थकों ने उनकी गाड़ी घेर ली, चप्पलें फेंकी, पत्थर और गोबर फेंका और “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। घटना के बाद उपमुख्यमंत्री ने पुलिस… pic.twitter.com/GfuG8Mk7UK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
डिप्टी सीएम और RJD MLC के बीच हुई बहस
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे चर्चित नज़ारा तब सामने आया जब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और RJD के MLC अजय सिंह आमने-सामने आ गए।
दोनों नेताओं के बीच सड़क पर ही जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई।
विजय सिन्हा ने अजय सिंह पर आरोप लगाया, “ये दारू पीकर गुंडागर्दी कर रहे हैं। ये RJD के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने से रोक रहे हैं।”

इस पर अजय सिंह ने जवाब दिया, “तुम्हारी जमानत जब्त होने जा रही है। तुम बूथ कब्जा करने आए थे, हमलोगों ने नाकाम कर दिया।”
इस पर विजय सिन्हा भड़क गए और बोले, “तुम्हारे जैसे गुंडों को मैं ठीक कर दूंगा। एनडीए सत्ता में आ रही है, इन गुंडों के छाती पर बुलडोजर चलेगा।”
#WATCH | Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha says, “These are the goons of RJD. Satta mein aa rahi hai NDA isliye inke chhati pe bulldozer chalega. The goons are not letting me visit the village. Vijay Sinha is going to win…They turned… https://t.co/4uKBAq7bC0 pic.twitter.com/kY3Ti6Qzl0
— ANI (@ANI) November 6, 2025
विजय सिन्हा का प्रशासन पर हमला, बोले – ‘एसपी कायर और कमजोर’
इस पूरे प्रकरण में विजय सिन्हा ने स्थानीय प्रशासन पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा, “यहां का एसपी कायर और कमजोर है, जो यहां आकर कह रहा है कि शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। अगर किसी भी तरह की कोई घटना होती है तो हम यहीं पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है।”
उन्होंने आगे कहा, “जैसे जंगलराज में जो स्थिति होती है, बिल्कुल वहीं स्थिति थी। हमारे पोलिंग एजेंट को भी इन लोगों ने बैठने नहीं दिया। दलित और पिछड़ा टोला में भी धमकी मिली है।”
#WATCH | लखीसराय: बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “ये राजद के गुंडे हैं। सत्ता में आए बिना ही ये गुंडे बिहार के उपमुख्यमंत्री को बाहर जाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं… यहां के SP कायर और कमजोर हैं जो यहां आकर कह… https://t.co/bIKMdNHBvd pic.twitter.com/M9tVgSFURl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
प्रशासन और चुनाव आयोग ने दिखाई सक्रियता
घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
मुंगेर के DIG राकेश कुमार ने कहा, “इस घटना के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और जांच होगी।”
#WATCH | लखीसराय, बिहार: मुंगेर DIG राकेश कुमार ने बताया, “मुझे फोन पर इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है और मुख्यालय से भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं… यहां के जो प्रत्याशी हैं और उपमुख्यमंत्री हैं, उनसे मेरी बात भी हुई है… मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इस घटना के पीछे जो भी… https://t.co/bIKMdNHBvd pic.twitter.com/tzOncJ7uce
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी तत्काल DGP को कार्रवाई के निर्देश दिए।
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा,
“चुनाव चल रहा है, चुनाव की मर्यादा का ध्यान रखा जाए। किसी भी उम्मीदवार को अपने क्षेत्र में जाने का पूरा अधिकार है। प्रशासन अपना काम कर रहा है और जैसी स्थिति होगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”
#WATCH | #BiharElection2025 | RJD supporters surround Deputy CM and BJP candidate from Lakhisarai constituency, Vijay Kumar Sinha’s car, hurl slippers and chant “Murdabad”, forbidding him from going ahead. Police personnel present here.
Visuals from Lakhisarai. pic.twitter.com/qthw0QWL7G
— ANI (@ANI) November 6, 2025
राजनीतिक दलों के बीच तनाव बढ़ा
RJD और भाजपा के बीच यह टकराव चुनावी रणनीति का हिस्सा बन गया है।
विजय सिन्हा ने इसे RJD की ‘गुंडागर्दी’ करार दिया है, जबकि RJD के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा बूथ कब्जे की कोशिश कर रही थी।
इस घटना ने एक बार फिर से चुनावी प्रक्रिया में होने वाली हिंसा और उम्मीदवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या मोड़ आता है और चुनाव आयोग व प्रशासन इस पर कितनी सख्ती से कार्रवाई करते हैं।


