संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के अध्यक्ष: दरभंगा विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे
भाजपा ने सोमवार को संजय सरावगी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे दरभंगा से विधायक हैं। पहले दिलीप कुमार जायसवाल बिहार के भाजपा अध्यक्ष थे।
संजय सरावगी दरभंगा विधानसभा सीट से लगातार 6 बार से विधायक हैं। पिछले साल नीतीश सरकार में कैबिनेट विस्तार के दौरान संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था।
संजय सरावगी ने सबसे पहले 2005 में विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधायक चुने गए। हालांकि इस बार उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया था।

1969 में जन्में 55 साल के संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं।
संजय सरावगी भाजपा के पुराने और भरोसेमंद चेहरे हैं और कारोबारी वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं।
मिथिलांचल की सियासत में दरभंगा का खासा प्रभाव माना जाता है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मेसी का सम्मान: ICC चेयरमैन शाह ने इंडिया की जर्सी
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इंडिया टूर पर हैं।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनका सम्मान होगा। मेसी स्टेडियम पहुंच चुके हैं।
यहां मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला। सेलिब्रिटी मेसी ऑलस्टार और मिनर्वा मेसी ऑलस्टार्स के बीच फ्रेंडली मैच जारी है।
स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ मौजूद है। स्टेडियम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
मेसी को सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में घने कोहरे के चलते उनकी उड़ान को रोक दिया गया। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा।
#WATCH | ICC Chairman Jay Shah presents jerseys of the Indian Cricket team to star footballers Lionel Messi, Rodrigo De Paul and Luis Suárez at the Arun Jaitley Stadium in Delhi.
Delhi CM Rekha Gupta is also present.#GOATIndiaTour | #Messi pic.twitter.com/9fMyAgHwvk
— ANI (@ANI) December 15, 2025
मोदी 7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे: PM जाफर ने स्वागत किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिन के दौरे पर जॉर्डन पहुंच गए हैं।
जॉर्डन के PM जाफर हसन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
मोदी का यह दौरा किंग अब्दुल्ला के निमंत्रण पर हो रहा है। पीएम मोदी उनसे द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे।
यह यात्रा भारत और जॉर्डन के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर हो रही है।
वे 7 साल बाद जॉर्डन पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2018 में एक ट्रांजिट विजिट के दौरान जॉर्डन में रुके थे।
Prime Minister Narendra Modi tweets, “Landed in Amman. Thankful to Jafar Hassan, Prime Minister of the Hashemite Kingdom of Jordan for the warm welcome at the airport. I am sure this visit will boost bilateral linkages between our nations” pic.twitter.com/WiRLqJjsrO
— ANI (@ANI) December 15, 2025
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख रामविलास वेदांती का रीवा में निधन, CM मोहन ने जताया दुख
अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख रहे डॉ. रामविलास वेदांती का निधन हो गया।
मध्य प्रदेश के रीवा में उनका इलाज चल रहा था। जहां सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अयोध्या के पूर्व सांसद भी थे।
रामविलास वेदांती 75 साल के थे। वह 10 दिसंबर को मध्यप्रदेश से रीवा पहुंचे थे। जहां उनकी रामकथा चल रही थी। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर दौड़ गई है।
सीएम मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के मार्गदर्शक, पूर्व सांसद एवं अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज के देवलोकगमन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
भगवान श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त अनुयायियों को… pic.twitter.com/Cvyi2EWGQi
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 15, 2025
दिल्ली-NCR में खिली धूप और कोहरा छटा, AQI 552 से गिरकर 466 तक पहुंचा
दिल्ली और नोएडा में अब धूप खिल गई है, जिससे धुंध छट गई है, लेकिन एक्यूआई अभी भी 466 बना हुआ है, जो गंभीर श्रेणी का वायु गुणवत्ता सूचकांक है.
हवा कम चलने से दिल्ली और नोएडा में प्रदूषण का स्तर पिछले 2 दिन में इतना बढ़ गया कि ग्रैप-3 और ग्रैप-4 लागू कर दिया गया.
सेंट्रल पॅाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली-नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘सीवियर’ कैटेगरी का हो गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है.
दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्रैप-4 लागू है और स्कूल-दफ्तर हाइब्रिड मोड में चल रहे हैं.
विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को
मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 दिसंबर को होगा।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- 17 दिसंबर को पहली विधानसभा हुई थी इस अवसर पर इस बार विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा।
सभी सदस्य विकसित मध्यप्रदेश पर चर्चा करेंगे। विकसित मध्यप्रदेश की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चर्चा की जाएगी।
निष्कर्ष के आधार पर आगे बढ़ा जाएगा। यह काफी ज्यादा प्रभावकारी साबित होगा।
Tansen Samaroh 2025: CM डॉ. मोहन यादव आज करेंगे 101वें तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ
विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत का सबसे बड़ा आयोजन 101वां तानसेन संगीत समारोह आज से शुरू हो रहा है।
हजीरा स्थित तानसेन समाधि स्थल पर आयोजित इस समारोह का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
इस बार मंच ग्वालियर के प्रसिद्ध चतुर्भुज मंदिर (शून्य मंदिर) की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो आयोजन को और भी भव्य बना रहा है।
15 से 19 दिसंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय समारोह में देश-विदेश के विश्वविख्यात शास्त्रीय संगीत कलाकार सुर सम्राट मियां तानसेन को स्वरांजलि अर्पित करेंगे।
समारोह के पहले दिन शाम 6 बजे से राष्ट्रीय तानसेन अलंकरण और राजा मानसिंह तोमर सम्मान वितरण समारोह होगा।
इसमें मूर्धन्य संगीतज्ञ पंडित राजा काले (2024) और पंडित तरुण भट्टाचार्य (2025) को तानसेन अलंकरण से विभूषित किया जाएगा।
वहीं साधना परमार्थिक संस्थान समिति मंडलेश्वर और रागायन संगीत समिति ग्वालियर को राजा मानसिंह तोमर सम्मान प्रदान किया जाएगा।
MP-राजस्थान समेत 13 राज्यों में घना कोहरा
मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत देश के 13 राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा देखने हो मिला।
यूपी, बिहार, हरियाणा और दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई।
सुबह 8:30 बजे तक सड़कों पर 10 मीटर दूर भी कुछ साफ नहीं दिख रहा था।
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में रविवार रात बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पुलवामा में सबसे कम तापमान, -2.7°C रहा। श्रीनगर में रात का तापमान 2°C रहा।


