दिल्ली में VHP का बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन: हिंदू युवक की मौत का विरोध
23 दिसंबर, मगंलवार को दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
यह उग्र प्रदर्शन VHP समेत कई हिंदू संगठनों ने किया है।
ये प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार और हिंदू शख्स की हत्या को लेकर था।
प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए. बांग्लादेश उच्चायोग के बार भारी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा है।
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों भी प्रदर्शन देखने को मिलाय़
बता दें, बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां पर हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
दीपू चंद्र दास नाम के हिंदू शख्स की ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस जांच में दीपू के खिलाफ ईशनिंदा का कोई भी सबूत नहीं मिला।
#WATCH | Delhi | Members of Vishva Hindu Parishad and other Hindu organisations protest near the Bangladesh High Commission over the atrocities against Hindus and the mob lynching of Dipu Chandra Das in Bangladesh pic.twitter.com/PTsCWrKCrO
— ANI (@ANI) December 23, 2025
राहुल के जर्मनी दौरे का VIDEO जारी: कहा- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है।
राहुल 17 से 19 दिसंबर तक जर्मनी दौरे पर पहुंचे थे।
इस दौरान 18 अक्टूबर को उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था।
कांग्रेस ने सोमवार रात इस बातचीत का एक घंटे लंबा वीडियो जारी किया। वीडियो में राहुल ने कहा,
बीजेपी ने देश की संस्थाओं पर भी पूरा कब्जा कर लिया है। लोकतांत्रिक संस्थाएं स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रही हैं।
CBI और ED जैसी एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA आज बिक रही नीलाम होगी
आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय एयरलाइंस को बेचने की तैयारी में है।
शहबाज सरकार पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की 75% हिस्सेदारी बेचेगी।
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 दिसंबर बोली जमा करने का आखिरी दिन है।
डेडलाइन के ठीक 2 दिन पहले सेना से जुड़ी एक खाद कंपनी फौजी फर्टिलाइजर प्राइवेट लिमिटेड (FFPL) ने बोली लगाने से अपना नाम वापस लिया है, जिसके बाद सिर्फ 3 दावेदार रेस में हैं।
PIA को बेचने का एक कारण एयरलाइंस को रिवाइव करना भी है, क्योंकि आर्थिक तंगी की वजह से सरकार PIA में निवेश नहीं कर पा रही है। PIA के खराब मैनेजमेंट से यात्री भी परेशान हैं।
ट्रम्प बोले-एपस्टीन सेक्स फाइल्स से बेगुनाहों की इमेज खराब होगी: मेरी भी कुछ फोटोज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि एपस्टीन सेक्स फाइल्स के सार्वजनिक होने से कई बेगुनाहों की इमेज खराब हो सकती है।
कई ऐसे लोग थे जिनका जेफ्री एप्सटीन के अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था, वे बस कभी उससे मिले भर थे।
ट्रम्प ने सोमवार को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में पत्रकारों से बात की।
उन्होंने कहा कि एप्सटीन को लेकर हो रहा हंगामा असल में रिपब्लिकन पार्टी की कामयाबियों से ध्यान हटाने की कोशिश है।
ट्रम्प ने कहा कि उनकी भी एप्सटीन के साथ कुछ फोटो हैं, क्योंकि उस समय कई लोग उससे मिलते-जुलते थे। इस पूरे मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
यूपी में शिमला से ज्यादा सर्दी, पारा 4.5°C पहुंचा; दिल्ली में 500 फ्लाइट लेट, 14 कैंसिल
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में पड़ाहों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में तेज सर्दी पड़ रही है।
उत्तर प्रदेश में 26 जिले शिमला से ज्यादा ठंडे रहे।
48 घंटे में सर्दी से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 9 शहरों में 8वीं तक के स्कूल आज बंद किए गए हैं।
उत्तराखंड के नैनीताल में कल 6°C और हिमाचल के शिमला में 11°C पारा रिकॉर्ड हुआ।
जम्मू के पहाड़ी इलाकों में दो दिनोंं से बर्फबारी का दौर जारी है। इसके कारण रात के तापमान में गिरावट आई है।
दिल्ली में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही।
इसके कारण IGI एयरपोर्ट पर 500 से ज्यादा फ्लाइट देरी से ऑपरेट हुईं।
साथ ही 14 फ्लाइट कैंसिल की गईं, जिसमें 6 आने वाली और 8 जाने वाली फ्लाइट शामिल थीं।
रीवा-सतना में ‘ब्लाइंड मॉर्निंग’: कोहरा इतना कि 50 मीटर बाद देखना मुश्किल, दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।
मध्य प्रदेश में सोमवार रात 25 शहरों का तापमान 10° सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ।
पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री पहुंच गया।
मंगलवार सुबह रीवा और सतना में हालात इतने खराब रहे कि ‘ब्लाइंड मॉर्निंग’ जैसी स्थिति बन गई।
यहां कोहरा इतना घना था कि 50 मीटर के बाद कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा और एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
कोहरे की वजह से मालवा एक्सप्रेस करीब 4 घंटे देरी से चली, जबकि शताब्दी, सचखंड, पंजाब मेल और झेलम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों पर भी असर देखा गया।
रीवा और सतना के अलावा दमोह, खजुराहो, नौगांव, ग्वालियर, मुरैना और सीधी में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा।
वहीं भोपाल, दतिया, इंदौर, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, गुना, रायसेन, शिवपुरी, सागर, शाजापुर, भिंड और धार में भी कोहरे का असर देखा गया।


