Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए शनिवार, 31 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा।
राज्य को अपनी पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिल गई है।
अजित पवार की पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने शनिवार को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी।
यह पूरा शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Sunetra Pawar, leader of the NCP legislative party and wife of late Deputy CM Ajit Pawar, takes oath as Deputy CM of Maharashtra at the Lok Bhavan
Maharashtra CM Devendra Fadnavis, Deputy CM Eknath Shinde and other leaders present. pic.twitter.com/qL8IIvNeoR
— ANI (@ANI) January 31, 2026
पति के निधन के 4 दिन बाद ली शपथ
सुनेत्रा पवार के लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण और भावुक है।
अभी चार दिन पहले ही, 28 जनवरी को उनके पति और राज्य के कद्दावर नेता अजित पवार का बारामती में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था।
उनके निधन से पार्टी और परिवार में जो खालीपन आया, उसे भरने के लिए एनसीपी (अजित गुट) ने सुनेत्रा पवार पर भरोसा जताया।
शुक्रवार को पार्टी के प्रस्ताव को उन्होंने ‘भारी मन’ से स्वीकार किया, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे और राज्य के विकास कार्य न रुकें।
#WATCH | Mumbai: NCP leaders chant ‘Ajit dada amar rahe’ as Sunetra Pawar, leader of the NCP legislative party and wife of late Deputy CM Ajit Pawar, takes oath as Deputy CM of Maharashtra at the Lok Bhavan pic.twitter.com/RU1cUXTbld
— ANI (@ANI) January 31, 2026
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार को बधाई संदेश भी मिल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर सुनेत्रा को उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई दी।
PM Narendra Modi extends best wishes to Sunetra Pawar, newly sworn-in Deputy CM of Maharashtra pic.twitter.com/kR7rvsZPha
— ANI (@ANI) January 31, 2026
राजनीतिक सफर और इस्तीफा
शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया।
इससे पहले विधान भवन में हुई एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना गया था।
हालांकि, इस समारोह में शरद पवार मौजूद नहीं थे, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।

कौन हैं सुनेत्रा पवार?
- 18 अक्टूबर 1963 को एक राजनीतिक परिवार में जन्मी सुनेत्रा का सार्वजनिक जीवन काफी सक्रिय रहा है।
- 1985 में अजित पवार से विवाह के बाद उन्होंने बारामती के विकास में अहम भूमिका निभाई।
- वे ‘एनवायर्नमेंटल फोरम इंडिया’ एनजीओ की संस्थापक हैं और ‘बारामती हाईटेक टेक्सटाइल पार्क’ के जरिए हजारों महिलाओं को रोजगार दे चुकी हैं।
- 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जून 2024 में वे निर्विरोध राज्यसभा पहुंची थीं।
अब वे महाराष्ट्र सरकार में एक नई और सशक्त भूमिका में नजर आएंगी।


