Homeन्यूजराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट,...

राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, बिहार से नितिन नवीन को मिला टिकट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

BJP Rajya Sabha Candidate List: देश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 9 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला और बड़ा नाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का है, जिन्हें बिहार से मैदान में उतारा गया है।

BJP National President, who is Nitin Nabin, delhi, Nitin Nabin, BJP President, BJP National President Election, Nitin Nabin BJP President, BJP president election process, Nitin Nabin's political journey, BJP Electoral College, amit shah, pm modi, jp nadda

बिहार का सियासी समीकरण

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने दो नामों पर मुहर लगाई है।

पहले हैं नितिन नवीन और दूसरे हैं शिवेश कुमार (जिन्हें शिवेश राम के नाम से भी जाना जाता है)।

शिवेश कुमार भाजपा के एक बड़े दलित चेहरे हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुनीलाल के पुत्र हैं।

हालांकि वे 2024 का लोकसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा भेजने का मन बनाया है।

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026, Nitin Nabin Rajya Sabha, Sanjay Bhatia Haryana BJP, Bihar Rajya Sabha Election 2026, Laxmi Verma Chhattisgarh, Manmohan Samal Odisha, JDU Ramnath Thakur, Rajya Sabha Election Candidates Hindi
शिवेश कुमार

बिहार की कुल 5 सीटों में से एनडीए के पास बहुमत के आधार पर 4 सीटें पक्की मानी जा रही हैं।

जेडीयू की ओर से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर का नाम लगभग तय है।

अगर वे फिर से चुने जाते हैं, तो जेडीयू के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी नेता को तीसरी बार राज्यसभा भेजा जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के नाम की भी चर्चा जोरों पर है, जिस पर अंतिम फैसला नीतीश कुमार को ही लेना है।

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026

अन्य राज्यों के उम्मीदवार

भाजपा ने केवल बिहार ही नहीं, बल्कि 5 अन्य राज्यों के लिए भी दिग्गजों के नाम तय किए हैं:

  1. हरियाणा: यहां से अनुभवी नेता संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

  2. छत्तीसगढ़: महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए पार्टी ने पुरानी कार्यकर्ता लक्ष्मी वर्मा पर दांव खेला है।

  3. ओडिशा: प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को टिकट दिया गया है।

  4. असम: यहां से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन के नाम शामिल हैं।

  5. पश्चिम बंगाल: वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है।

नामांकन के लिए बचा है सिर्फ एक दिन

इस चुनाव की प्रक्रिया काफी दिलचस्प मोड़ पर है।

16 मार्च को 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान होना है। बिहार में नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है।

चूंकि 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी है, इसलिए उम्मीदवारों के पास पर्चा भरने के लिए अब केवल 5 मार्च का ही दिन शेष है।

विपक्ष की क्या है तैयारी?

विपक्ष यानी महागठबंधन (RJD) की तरफ से अभी तक पत्तों का खुलना बाकी है।

चर्चा है कि तेजस्वी यादव खुद राज्यसभा जा सकते हैं या फिर प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को दोबारा मौका मिल सकता है।

Car ran over policeman leg, policemen injured, Tejashwi Yadav, Tejashwi car, collision with Tejashwi Yadav's car, Car ran over policeman leg, policeman's leg broken, Bihar, Voter Rights Yatra, Voter Rights Yatra accident,

हालांकि, संख्या बल के हिसाब से महागठबंधन को जीत के लिए अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी, जिसके लिए AIMIM और बसपा के विधायकों की भूमिका अहम हो जाएगी।

#RajyaSabhaElection2026 #BJPList #NitinNabin #BiharPolitics #NDA #JDU

- Advertisement -spot_img