Homeन्यूजभक्तों को धक्का-लड़कियों पर नजर! सेवादारों पर बरसे बाबा, "मेरा नाम इस्तेमाल...

भक्तों को धक्का-लड़कियों पर नजर! सेवादारों पर बरसे बाबा, “मेरा नाम इस्तेमाल किया तो राज खोल दूंगा”

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Dhirendra Shastri Warning Sevadar: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपने कड़े तेवरों को लेकर चर्चा में हैं।

रविवार 8 मार्च को धाम में सजे दिव्य दरबार के हमेशा दूसरों का ‘पर्चा’ निकालने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने इस बार अपने ही सेवादारों और चेलों का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया।

उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा कि धाम में सेवा के नाम पर जो गंदगी फैल रही है, उसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Dhirendra Shastri London, Dhirendra Shastri Pakistan, Dhirendra Krishna Shastri, Bageshwar Dham, Dhirendra Shastri statement, India is the father of Pakistan, PM Modi, Indian Army, London
Dhirendra Shastri

‘चाय से ज्यादा केतली गरम’

धीरेंद्र शास्त्री ने अपने सेवादारों के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि कुछ सेवादार भक्तों के साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे वे कोई बड़े सैन्य अधिकारी हों।

बाबा ने तंज कसते हुए कहा, “आजकल चाय से ज्यादा तो केतली ही गरम हो रही है।”

उनका इशारा उन चेलों की तरफ था जो बाबा के रसूख का फायदा उठाकर आम भक्तों को धक्का देते हैं और उनसे बदतमीजी करते हैं।

शास्त्री ने साफ किया कि कुछ लोग खुद को गुरु से भी बड़ा समझने लगे हैं, जो कि पतन की निशानी है।

pandit pradeep mishra, bageshwar baba, Dhirendra Shastri, angry on pahalgam attack pahalgam attack,
Dhirendra Shastri

लड़कियों के चक्कर में सेवादार बनने का आरोप

बाबा यहीं नहीं रुके, उन्होंने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि धाम में आने वाले आधे से ज्यादा सेवादार भक्ति भाव से नहीं, बल्कि ‘माल-पानी’ (पैसा) और ‘लौंडियाबाजी’ (लड़कियों के चक्कर) की वजह से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि बालाजी की कृपा से धाम में बड़ी संख्या में युवा और युवतियां आती हैं, और कुछ लड़के इसी ताक में सेवादार बन जाते हैं ताकि उन्हें लड़कियों के आसपास रहने का मौका मिले।

धीरेंद्र शास्त्री ने चेतावनी दी कि अगर ये हरकतें बंद नहीं हुईं, तो वे उन लोगों के ‘राज’ भी सबके सामने खोल देंगे, जैसे वे दरबार में दूसरों के खोलते हैं।

Bageshwar Baba, Dhirendra Shastri, husband-wife relationship, seven vows, married life, wise life partner, Bageshwar Dham, marriage tips, Baba controversy, narrator, narrator controversy, Bageshwar Baba controversy, Dhirendra Shastri controversy,
Dhirendra Shastri

प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के नाम पर ‘भौकाल’

धीरेंद्र शास्त्री ने इस बात पर भी दुख जताया कि उनके चेले उनसे सादगी सीखने के बजाय उनके ‘स्टाइल’ और ‘भौकाल’ की नकल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई लोगों को लगता है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों से सीधा कनेक्शन होने की वजह से ही यह सब है।

असली सेवादार वही है जिसे सिर्फ सेवा से मतलब हो, न कि गुरु के रसूख का इस्तेमाल कर अपनी पीठ थपथपाने से।

उन्होंने दो टूक कहा कि धाम का दुनियाभर में नाम होना या बड़े नेताओं का यहां आना कोई सफलता नहीं है।

असली सफलता तो तब है जब इंसान का चरित्र बेदाग रहे।

Etawah scandal, Dhirendra Shastri, Bhagwat Katha, Casteism, Uttar Pradesh, Yadav storyteller, Akhilesh Yadav, Uma Bharti,
Dhirendra Shastri

बद्रीनाथ में 21 दिन की गुप्त साधना

अपनी आंतरिक शांति और आत्म-शुद्धि के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने एक बड़ा फैसला लिया है।

वे मई के महीने में 21 दिनों के लिए बद्रीनाथ के बर्फीले पहाड़ों पर विशेष साधना करने जा रहे हैं।

इस दौरान वे किसी भी तरह के मोबाइल नेटवर्क, मीडिया या सार्वजनिक संपर्क में नहीं रहेंगे।

वे न तो कथा करेंगे और न ही दिव्य दरबार लगाएंगे। शास्त्री का मानना है कि जीवन में भटकाने वाले रास्ते बहुत हैं, इसलिए खुद को तपाना और आत्म-साधना करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने जाते-जाते यह भी कह दिया कि उनके सख्त रवैये को देखकर शायद कुछ लोग दुआ करें कि “बाबा अब लौटकर ही न आएं,” लेकिन वे व्यवस्था सुधारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Etawah scandal, Dhirendra Shastri, Bhagwat Katha, Casteism, Uttar Pradesh, Yadav storyteller, Akhilesh Yadav, Uma Bharti,
Dhirendra Shastri

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान उनके संगठन के भीतर चल रही सफाई प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

भक्तों की बढ़ती भीड़ और सेवादारों की मनमानी ने बाबा को यह कड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

अब देखना यह होगा कि बाबा की इस फटकार का उनके ‘भौकाली’ चेलों पर कितना असर पड़ता है।

#BageshwarDham #DhirendraShastri #BageshwarBaba #BadrinathSadhana #DhirendraKrishnaShastri

- Advertisement -spot_img