Homebreakingnews"गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं", राहुल गांधी के नोटिस...

“गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं”, राहुल गांधी के नोटिस पर पेट्रोलियम मंत्री का संसद में जवाब

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

राहुल गांधी के नोटिस पर पेट्रोलियम मंत्री का संसद में जवाब: ‘LPG की कमी नहीं’

एलपीजी संकट पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में कहा कि भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि होर्मुज से 20% आवाजाही प्रभावित है। देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, 12 मार्च को राहुल गांधी ने लोकसभा में गुरुवार को एलपीजी संकट का मुद्दा उठाया था।

उन्होंने कहा, ‘अभी तो दर्द की शुरुआत हुई है। रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं, एलपीजी को लेकर घबराहट है और सड़क किनारे के विक्रेता प्रभावित हो रहे हैं।

इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। स्पीकर बिरला ने राहुल को टोका,’जिस विषय पर नोटिस दिया है उस पर बोलिए। इस पर बोलना है तो नोटिस दीजिए।

इतना कहते ही विपक्ष के सांसद हंगामा करने लगे। बिरला ने पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से बोलने को कहा- पुरी ने जैसे ही बोलना शुरू किया एपस्टीन-एपस्टीन के नारे लगे।

दुबई के ‘डाउनटाउन’ में धमाका, ईरान के हमले के बीच रिहायशी इलाकों में दहशत

दुबई का दिल कहे जाने वाले ‘डाउनटाउन’ इलाके में गुरुवार को कई धमाके सुने गए.

आवासीय मोहल्ले अल बदआ के ऊपर छोटे धुएं के बादल उठे जो कुछ ही देर में गायब हो गए.

दुबई सरकार के मीडिया कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि अल बदआ इलाके में एक ‘छोटी ड्रोन घटना’ हुई है.

प्रशासन ने साफ किया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

यह घटना ईरान के जारी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है, जो 28 फरवरी से शुरू हुए मध्य पूर्व युद्ध के बाद खाड़ी क्षेत्र को निशाना बना रहा है.

इस संघर्ष में अब तक क्षेत्र में 24 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 7 अमेरिकी सैनिक और 11 नागरिक शामिल हैं.

सदन के बाहर नारेबाजी- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब: राहुल बोले- मोदी घबराए हैं 

लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया।

सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष नहीं माना तो कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

लोकसभा में विपक्ष द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया।

इसके बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए कुर्सी पर लौटे।

संसद परिसर में राहुल समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए।

राहुल गांधी ने कहा- “प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।’

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा के भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम समेत पुलिस मौके पर मौजूद है।

सर्च ऑपरेशनी जारी है, लेकिन अभी तक जांच में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

ईरान का फारस की खाड़ी में अमेरिकी जहाज पर हमला: भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 13वां दिन हैं।

ईरान ने बुधवार रात फारस की खाड़ी में ‘सेफसी विष्णु’ नाम के एक अमेरिकी तेल टैंकर (जहाज) पर हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक हमले में आत्मघाती नाव (सुसाइड बोट) का इस्तेमाल किया गया।

जहाज पर मौजूद बाकी 27 लोग सुरक्षित बचा लिए गए। ये जहाज मार्शल आइलैंड के झंडे के तहत चल रहा था।

फिलहाल मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

वहीं न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान ने भारतीय झंडे वाले जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित गुजरने की इजाजत दे दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक वे शिप जो अमेरिका-इजराइल के फायदे से जुड़े नहीं हैं, उन्हें इस रास्ते से गुजरने दिया जाएगा।

इसी वजह से भारतीय जहाजों को फिलहाल सुरक्षित रास्ता दिया गया है।

गुजरात-राजस्थान में लू चली, 11 शहरों में पारा 41°C पार: महाराष्ट्र के नंदूरबार में तापमान 42.4°C

मार्च में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में मार्च के तीसरे हफ्ते में ही पारा 40 का आंकड़ा पार कर गया है।

IMD ने गुरुवार को गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के विदर्भ, कर्नाटक और केरल में भी हीटवेव का यलो अलर्ट है।

हालांकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, असम, मेघालय, अरुणाचल, सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, ओडिशा में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

बुधवार को गुजरात के वल्लभ विद्यानगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर, बरोडा, अहमदबाद, सूरत और महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 41°C से ज्यादा रहा।

देश का सबसे ज्यादा तापमान 42.4°C महाराष्ट्र के नंदुरबार में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में सबसे ज्यादा बदला हुआ रूप उत्तर प्रदेश में दिखाई दिया, यहां बुधवार से घना कोहरा छाया है।

विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक 18 साल बाद मार्च में ऐसे हालात बने हैं।

- Advertisement -spot_img