Homeन्यूजमार्च में ही मई जैसी गरमी का अहसास: 10 शहरों में पारा...

मार्च में ही मई जैसी गरमी का अहसास: 10 शहरों में पारा 38 के पार, लू के अलर्ट के बीच बारिश के आसार

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP Heat Wave Alert मध्य प्रदेश में इस बार मौसम के मिजाज ने सबको हैरान कर दिया है।

जिस मार्च के महीने में लोग हल्की गुलाबी ठंड की विदाई का आनंद लेते थे, वहां इस साल सूरज अभी से आग उगलने लगा है।

मार्च के दूसरे हफ्ते में ही प्रदेश के कई जिलों में ‘लू’ (Heat Wave) ने दस्तक दे दी है।

खासकर नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जिसने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड की याद दिला दी है।

MP Weather Update, Heat Wave Alert Madhya Pradesh, MP Rain Alert March 2026, Ratlam Temperature, Indore Weather, Bhopal Rain Forecast, MP Weather News Hindi, लू का अलर्ट मध्य प्रदेश

गरमी का सितम: 10 जिलों में पारा 38 के पार

गुरुवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

नर्मदापुरम के साथ-साथ रतलाम और धार में भी गर्म हवाओं (लू) ने लोगों को बेहाल कर दिया।

मौसम विभाग की मानें तो रतलाम में 39.5 डिग्री, खजुराहो में 39 डिग्री और धार में 38.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच झूल रहा है।

MP Weather Update, Heat Wave Alert Madhya Pradesh, MP Rain Alert March 2026, Ratlam Temperature, Indore Weather, Bhopal Rain Forecast, MP Weather News Hindi, लू का अलर्ट मध्य प्रदेश

क्यों तप रहा है मध्य प्रदेश?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवाओं का रुख बदल गया है।

अभी तक उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं अब उत्तर-पश्चिम और पश्चिम की ओर से आ रही हैं।

ये हवाएं राजस्थान के रेतीले इलाकों से होकर आ रही हैं, जिससे अपने साथ भारी गर्मी ला रही हैं।

हवा में नमी की कमी के कारण धूप की तपिश सीधे शरीर पर चुभ रही है।

MP Weather Update, Heat Wave Alert Madhya Pradesh, MP Rain Alert March 2026, Ratlam Temperature, Indore Weather, Bhopal Rain Forecast, MP Weather News Hindi, लू का अलर्ट मध्य प्रदेश

बदलेगा मौसम: 15 और 16 मार्च को बारिश का अलर्ट

भले ही अभी धूप सता रही हो, लेकिन आने वाले दो दिनों में राहत की उम्मीद है।

एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहा है।

इसकी वजह से 15 मार्च को ग्वालियर, जबलपुर समेत 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं 16 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, सतना और सीधी जैसे 14 जिलों में मौसम बदला रहेगा।

MP Weather Update, MP Heat Wave Alert, Narmadapuram Temperature, MP Rain Alert, March 15, Madhya Pradesh Weather mp news, MP Summer Trend 2026, Heat Wave Alert,

बीमारियों का खतरा: डॉक्टर दे रहे सलाह

मौसम का यह उतार-चढ़ाव सेहत के लिए भारी पड़ सकता है।

दिन में तेज गर्मी और रात को हल्की ठंड की वजह से लोग सर्दी-जुकाम, एलर्जी और अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि अचानक ठंडी चीजों का सेवन न करें और सुबह-देर रात की ठंडी हवा से बच्चों व बुजुर्गों को बचाएं।

#MPWeather #MadhyaPradesh #HeatWave #RainAlert #WeatherUpdate #Narmadapuram #MPNews #SummerAlert2026

- Advertisement -spot_img