Homebreakingnewsपीएम मोदी की रैली से पहले कोलकाता में BJP और TMC कार्यकर्ताओं...

पीएम मोदी की रैली से पहले कोलकाता में BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

कोलकाता- मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प: पीएम ने ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है।

गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।

पश्चिम बंगाल में उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान मुझ पर ईंट मारी गई। भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है। पंजा का यहीं पर घर भी है।

उनके घर का वीडिया सामने आया है, जिसमें टीएमसी के कई घायल कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पुलिस से घिरी पंजा सीढ़ियों से उतरती दिख रही हैं।

पीएम मोदी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ₹18,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास किया।

उनके साथ मंच पर बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि मौजूद रहे।

सिंगरौली में लेबर की मौत पर भड़के मजदूर, अडाणी पावर प्लांट में आग लगाई: गाड़ियों में तोड़फोड़ 

सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित अडाणी पावर प्लांट में शनिवार सुबह मजदूर की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया।

गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।

हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी।

मृतक मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और लंबे समय से इसी प्लांट में काम कर रहा था।

मजदूर की मौत की खबर फैलते ही साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव छिपाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

बताया जा रहा है कि ये अफवाह भी फैली कि मजदूर लल्लन की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हुई है।

कंपनी प्रबंधन और जिला प्रशासन का दावा है कि मजदूर की मौत देर रात हार्ट अटैक से हुई। अभी कंपनी के अंदर स्थिति तनावपूर्ण है।

मजदूरों ने एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया और पलट दिया। पुलिस चौकी प्रभारी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर पलटा दी।

सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया: जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

केंद्र सरकार ने शनिवार, 14 मार्च को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया।

यह आदेश तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया जाएगा।

गृह मंत्रालय के अनुसार, सोनम ने NSA एक्ट के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है।

लद्दाख प्रशासन ने 24 सितंबर 2025 को लेह हिंसा भड़काने के आरोप में 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया था।

तब से वे जोधपुर जेल में हैं। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

करीब साढ़े पांच महीने हो चुके हैं। करीब 170 दिन बाद रिहा होंगे।

ईरान ने किया भीषण हमला, इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर दागी मिसाइल

अमेरिका ने ईरान के ऑयल एक्सपोर्ट हब खर्ग आइलैंड पर बमबारी की।

जवाबी हमला करते हुए ईरान ने इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया।

इराक के अधिकारियों ने हमले की पुष्टि की और बताया कि ईरान की मिसाइल दूतावास के हेलीपैड पर गिरी है।

दूतावास परिसर के अंदर हेलिकॉप्टर उताने के लिए हेलीपैड बनाया गया है, जो मिसाइल अटैक से तबाह हो गया है।

बता दें कि अमेरिकी दूतावास इराक की राजधानी बगदाद के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ‘ग्रीन जोन’ में है, जहां हमला करने की हिम्मत ईरान ने दिखाई है।

बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में चूक: हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया

बेगूसराय में CM नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली।

समृद्धि यात्रा के तहत CM थोड़ी देर में जिस हेलीपैड पर उतरने वाले हैं वहां एक बैल घुस गया।

बैल ने वहां मौजूद पुलिस वालों को दौड़ा दिया। बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया।

इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाहर खदेड़ा। थोड़ी देर में CM का हेलिकॉप्टर यहां लैंड करेगा।

पीएम मोदी के असम दौरा का दूसरा दिन: बोले- कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली और दिल से दूर रखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम आज सुबह सिलचर पहुंचे।

उन्होंने यहां ₹23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित किए।

उन्होंने कहा कि सिचलर को बराक घाटी का गेटवे कहा जाता है। यह वो जगह जहां इतिहास, भाषा, संस्कृति और उद्यम ने मिलकर अपनी पहचान बनाई है।

पीएम ने कहा कि आजादी के अनेक दशकों तक कांग्रेस की सरकारों ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दूर रखा।

कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था, लेकिन बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने नॉर्थ ईस्ट को ऐसे कनेक्ट किया है कि इसकी हर जगह चर्चा है।

नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है।

मसूरी में कुलदीप यादव की शादी: रैना-चहल और रिंकू का डांस

क्रिकेटर कुलदीप यादव आज (14 मार्च) अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं।

शुक्रवार देर शाम हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया।

देर रात तक होटल परिसर में जश्न का माहौल रहा। इसी बीच तड़के सुबह सुरेश रैना वापस लौट गए हैं।

शनिवार सुबह पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी मसूरी पहुंच गए।

MP-UP में हीट स्ट्रोक का अलर्ट: राजस्थान में आंधी-बारिश हो सकती है, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में तेज का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है।

शुक्रवार को भी नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40°C से ज्यादा रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में पहली बार दिन का तापमान 40°C से ज्यादा रहा।

राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को बादल छाए। इससे तापमान में गिरावट हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 5 जिलों में बादल छाने, धूलभरी हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट है। 15 मार्च को 18 जिलों में आंधी-बारिश का संभावना है।

उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

- Advertisement -spot_img