Homeन्यूजMP में LPG संकट: घरेलू सप्लाई में सुधार, लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों के...

MP में LPG संकट: घरेलू सप्लाई में सुधार, लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों के लिए तरस रहे 50 हजार होटल-रेस्टोरेंट

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP LPG Shortage: ध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस (LPG) को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच अब मिली-जुली खबरें आ रही हैं।

एक तरफ जहां आम जनता को घरों में इस्तेमाल होने वाले घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई में सुधार दिखने लगा है,

वहीं प्रदेश की होटल इंडस्ट्री और कमर्शियल सेक्टर अब भी गैस की भारी किल्लत से जूझ रहा है।

कमर्शियल सिलेंडर: ट्रक लोड हैं, पर आदेश नहीं

भोपाल के भौंरी स्थित ऑयल डिपो से कमर्शियल सिलेंडरों की लोडिंग तो शुरू हो गई है, लेकिन ये सिलेंडर अभी आम होटलों और रेस्टोरेंट तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि उन्हें फिलहाल सिर्फ अनिवार्य सेवाओं जैसे अस्पताल, पुलिस, सेना, रेलवे कैंटीन और शैक्षणिक संस्थानों को ही सप्लाई देने के निर्देश मिले हैं।

UPI new rules, gas cylinder price, air travel expensive

होटल और रेस्टोरेंट को सप्लाई कब शुरू होगी, इसके लिए सरकार की ओर से हरी झंडी मिलना बाकी है।

संकट में 50 हजार होटल-रेस्टोरेंट

एमपी होटल एसोसिएशन के मुताबिक, प्रदेश भर में लगभग 50 हजार से ज्यादा छोटे-बड़े होटल और रेस्टोरेंट इस संकट की सीधी मार झेल रहे हैं।

पिछले एक हफ्ते से सप्लाई ठप होने के कारण कई जगहों पर स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है।

मजबूरी में दुकानदार इंडक्शन या डीजल वाली भट्ठियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो काफी महंगा सौदा साबित हो रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि कई रेस्टोरेंट्स ने अपने मेन्यू तक बदल दिए हैं ताकि कम गैस खर्च हो।

एसोसिएशन का कहना है कि अगर महाराष्ट्र की तर्ज पर यहां भी 70% सप्लाई की अनुमति मिल जाए, तो डूबती इंडस्ट्री को ‘ऑक्सीजन’ मिल जाएगा।

LPG Crisis India 2026, Utility News, LPG Crisis, PNG Connection Discount Offer, PNG Connection, LPG Cylinder Black Marketing, PNG Connection Discount, Indraprastha Gas Limited Offers, , PNG Connection Offer, Petroleum Ministry, LPG Rules, PNG vs LPG Benefits, , How to surrender LPG cylinder for PNG,

घरेलू गैस: राहत तो है, पर ‘पैनिक’ भी कम नहीं

अच्छी खबर यह है कि घरेलू गैस की बुकिंग में आने वाली 50% समस्याएं दूर हो गई हैं।

लेकिन एक नई समस्या खड़ी हो गई है— ‘पैनिक बुकिंग’।

लोग इस डर में कि कहीं भविष्य में फिर किल्लत न हो जाए, जरूरत न होने पर भी अतिरिक्त सिलेंडर बुक कर रहे हैं।

इस बीच, प्रशासन कालाबाजारी करने वालों पर भी सख्त नजर रख रहा है; अकेले भोपाल में ही सोमवार को 50 अवैध सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

LPG Cylinder Crisis India, ESMA , Commercial Gas Supply Stop, Hormuz Strait Crisis, Gas Cylinder Price Hike, Essential Commodities Act LPG, Middle East War, War Impact on India Gas, LPG Cylinder Crisis, LPG Cylinder

डीलर नहीं दे रहा सिलेंडर तो इन नंबरों पर करें शिकायत

  • हेल्पलाइन नंबर भारत गैस 1800-22-4344 (टोल फ्री)
  • इंडेन गैस 1800-2333-555 (टोल फ्री)
  • एचपी गैस 1800-2333-555 (टोल फ्री)

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

गैस की कमी ने प्रदेश में राजनीतिक रंग भी ले लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं।

भोपाल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने नाले की गैस से चाय बनाने का सांकेतिक प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर तंज कसा।

मंदसौर में भी कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को ठेले पर रखकर रैली निकाली और विरोध दर्ज कराया।

घरेलू सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले

अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग में भी बदलाव किया गया है।

  • पहले 20 दिन में बुकिंग होती थी, अब 25 दिन बाद होगी।
  • महीने में एक से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेगा।
  • बुकिंग रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही होगी।

कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में रसोई का बजट और होटल इंडस्ट्री का भविष्य फिलहाल सरकारी आदेशों की फाइलों में अटका हुआ है।

#MPLPGShortage #GasCrisis #MadhyaPradeshNews #CookingGas #HotelIndustry #BhopalNews #LPGSupply #PoliticalProtest

- Advertisement -spot_img