Homeन्यूजOnline Gaming Rules: आज से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम, अब...

Online Gaming Rules: आज से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम, अब पैसे वाले गेम खेलने पर होगी जेल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Online Gaming Rule: 1 मई 2026 को भारत सरकार ने देशभर में ‘Promotion and Regulation of Online Gaming Rules, 2026’ को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है।

इस नए कानून के आते ही ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया का नक्शा पूरी तरह बदल गया है।

अगर आप भी अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेलते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि अब एक छोटी सी गलती आपको सलाखों के पीछे पहुंचा सकती है।

Korean Lover Game, Ghaziabad Suicide Case, Bharat City Ghaziabad News, Task Based Online Games Danger, Mobile Game Addiction, 3 sisters suicide Ghaziabad

क्यों पड़ी इन नियमों की जरूरत?

पिछले कुछ सालों में भारत में ऑनलाइन गेमिंग का क्रेज तेजी से बढ़ा है।

लेकिन इसके साथ ही सट्टेबाजी, गेमिंग की लत और भारी आर्थिक नुकसान के मामले भी सामने आए।

अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कानून होने की वजह से काफी असमंजस की स्थिति रहती थी।

अब सरकार ने एक ‘सेंट्रलाइज्ड लीगल फ्रेमवर्क’ यानी पूरे देश के लिए एक जैसा कानून बनाकर इस कंफ्यूजन को खत्म कर दिया है।

What is Online Gaming Bill, What is online gaming, Disadvantages of online gaming, Online Gaming Bill Explainer, Central Government, Real-money games, Indian Cricket Team, Dream-11, Dream 11 Ban, Rummy, Poker, Online Gaming Bill introduced, Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025, Online betting, Betting on sports, Amit Shah
Online Gaming Bill 2025

इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल माहौल को सुरक्षित बनाना और युवाओं को गेमिंग की लत से बचाना है।

मनी गेम्स पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’

नए नियमों का सबसे कड़ा प्रहार उन गेम्स पर हुआ है जिनमें पैसा दांव पर लगाया जाता है।

अब किसी भी तरह के ‘Online Money Games’ (पैसे वाले गेम्स) को पूरी तरह से बैन कर दिया गया है।

यानी अब आप पैसे जीतकर अमीर बनने वाले दांव नहीं लगा पाएंगे।

सरकार ने साफ कर दिया है कि मनोरंजन के नाम पर जुआ या सट्टेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Online Game Ban in India

जेल और जुर्माना

सरकार ने इस बार केवल नियम ही नहीं बनाए, बल्कि उल्लंघन करने वालों के लिए सख्त सजा का भी इंतजाम किया है।

गेमर्स और कंपनियां:

अगर कोई बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसे 3 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन पर पाबंदी:

जो लोग या कंपनियां इन प्रतिबंधित मनी गेम्स का प्रचार (Promotion) करेंगी, उनके लिए सजा और भी सख्त है।

विज्ञापनों के मामले में 5 साल की जेल और 2 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

Mobile Data Tax India, Internet Price Hike, Data Usage Tax, Department of Telecommunications, DoT, 1 Rupee Per GB Tax, Telecom News, GST on Mobile Recharge, Tech News, Tech Updates, Utility News, Mobile Data Tax

 

गेम्स की तीन नई श्रेणियां

अब हर गेम को एक जैसा नहीं देखा जाएगा।

सरकार ने इन्हें तीन भागों में बांट दिया है:

1. E-sports: इसमें प्रोफेशनल और स्किल बेस्ड (हुनर वाले) गेम्स आते हैं। इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।

2. Online Social Games: मनोरंजन और सीखने वाले गेम्स को इस श्रेणी में रखा गया है। यह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

3. Online Money Games: वह गेम्स जिनमें पैसे का लेन-देन शामिल है। इन पर अब पाबंदी है।

इन गेम्स की पहचान के लिए एक ‘सेंट्रल अथॉरिटी’ बनाई गई है, जो यह तय करेगी कि कौन सा गेम किस कैटेगरी में आएगा।

What is Online Gaming Bill, What is online gaming, Disadvantages of online gaming, Online Gaming Bill Explainer, Central Government, Real-money games, Indian Cricket Team, Dream-11, Dream 11 Ban, Rummy, Poker, Online Gaming Bill introduced, Promotion and Regulation of Online Gaming Bill 2025, Online betting, Betting on sports, Amit Shah
Online Gaming Bill 2025

आपकी सुरक्षा के लिए नए फीचर्स

अब गेमिंग कंपनियों को अपने ऐप्स में कुछ खास बदलाव करने होंगे:

  1. उम्र की जांच (Age Verification): अब बिना पहचान पत्र के गेम खेलना मुश्किल होगा।
  2. समय की सीमा (Time Limit): लगातार घंटों तक गेम खेलने पर लगाम लगाने के लिए टाइम कंट्रोल फीचर होगा।
  3. माता-पिता का नियंत्रण (Parental Control): बच्चों के लिए माता-पिता की अनुमति अनिवार्य होगी।
  4. शिकायत केंद्र: अगर किसी यूजर को परेशानी होती है, तो उसके लिए एक मजबूत शिकायत निवारण सिस्टम बनाना जरूरी होगा।

Mobile Data Tax India, Internet Price Hike, Data Usage Tax, Department of Telecommunications, DoT, 1 Rupee Per GB Tax, Telecom News, GST on Mobile Recharge, Tech News, Tech Updates, Utility News, Mobile Data Tax

सरकार के इन सख्त कदमों का मकसद गेमिंग इंडस्ट्री को खत्म करना नहीं, बल्कि उसे सुधारना है।

ई-स्पोर्ट्स और सोशल गेम्स को छूट देकर सरकार ने हुनर को बढ़ावा देने की कोशिश की है, जबकि मनी गेम्स पर बैन लगाकर आम आदमी की जेब और मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित करने का प्रयास किया है।

अब गेमिंग केवल एक शौक रहेगी, सट्टे का जरिया नहीं।

- Advertisement -spot_img