Vaibhav Suryavanshi Jersey Number 3: भारतीय क्रिकेट में इस समय एक ही नाम की सबसे ज्यादा गूंज है— वैभव सूर्यवंशी।
सिर्फ 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसका सपना देश का हर युवा क्रिकेटर देखता है।
वैभव सूर्यवंशी सीनियर भारतीय टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए मंगलवार को रवाना हो गए हैं।
इस दौरे पर जाने से पहले उनके एक यादगार तोहफा मिला, जिसे देखकर वह इमोशनल हो गए।

होटल में मिली जर्सी नंबर-3, छुए पैर
दौरे पर निकलने से ठीक पहले बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से वैभव को उनके होटल के कमरे में भारतीय टीम की जर्सी नंबर-3 भिजवाई गई।
यह जर्सी उन्हें टीम इंडिया के मशहूर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट ‘रघु’ ने सौंपी।
जैसे ही रघु ने वैभव को जर्सी दी, इस युवा खिलाड़ी ने सबसे पहले उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर जर्सी को अपने हाथों में थामा।

वैभव काफी देर तक इस नीली जर्सी को निहारते रहे।
इस पूरे खूबसूरत पल का एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…
“शब्दों में बयां नहीं कर सकता यह खुशी”
भारतीय जर्सी मिलने के बाद वैभव सूर्यवंशी बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा:
“इस अहसास को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन मैंने जिंदगी में पहली बार हाथ में बल्ला थामा था और मैदान पर कदम रखा था, उसी दिन से यह सपना देखा था। आज वो सपना सच हो गया है। यह मेरे क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे बड़ा और सबसे खास कदम है।”

सबसे कम उम्र में नेशनल टीम में सिलेक्शन
वैभव सूर्यवंशी की उम्र इस समय केवल 15 साल 71 दिन है।
वे भारत की नेशनल टीम में चुने जाने वाले देश के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
टीम इंडिया का आयरलैंड दौरा 26 जून से शुरू हो रहा है, जिसके बाद टीम 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।

टूटने वाला है ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड!
अगर वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के बेलफास्ट में 26 या 28 जून को होने वाले टी-20 मैच में प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वे एक महा-रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
वे भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।
ऐसा करते ही वे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था, जबकि वैभव सिर्फ 15 साल की उम्र में यह कमाल कर सकते हैं।
IPL 2026 में मचाया था तहलका, जीती थी ऑरेंज कैप
वैभव को टीम इंडिया का यह टिकट उनकी कड़ी मेहनत और हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2026 (IPL 2026) में उनके विस्फोटक प्रदर्शन की बदौलत मिला है।
आईपीएल के इस सीजन में वैभव ने रनों की बारिश कर दी थी।
- उन्होंने 16 मैचों में सबसे ज्यादा 776 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ पर कब्जा किया था।
- इस दौरान उन्होंने 1 शानदार शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े।
- वे आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।
- उन्होंने साई सुदर्शन (IPL 2025 में 23 साल 237 दिन) का रिकॉर्ड ध्वस्त किया था।

भारत के सबसे युवा खिलाड़ी (चयन के समय उम्र)
खिलाड़ी का नाम: टीम में चयन के वक्त उम्र- पहला इंटरनेशनल मैच खेलने की उम्र
-
वैभव सूर्यवंशी:15 साल 71 दिन- डेब्यू होना बाकी
-
शेफाली वर्मा: 15 साल 220 दिन-15 साल 239 दिन
-
सचिन तेंदुलकर: 16 साल 194 दिन- 16 साल 205 दिन

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
