Homeन्यूजअब सरकारी रेस्ट हाउस में ठहरेगा आम आदमी: MP में 267 PWD...

अब सरकारी रेस्ट हाउस में ठहरेगा आम आदमी: MP में 267 PWD रेस्ट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 12 साल बाद बढ़ा किराया

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

MP PWD Rest House Booking: मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने आम नागरिकों को एक बड़ी राहत और सुविधा दी है।

अब प्रदेशभर में स्थित PWD के विश्राम गृह (गेस्ट हाउस) में केवल अधिकारी या जनप्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि आम जनता भी कमरा बुक करके ठहर सकेगी।

विभाग ने प्रदेश के 267 रेस्ट हाउसों को आमजन के लिए उपलब्ध कराते हुए उनकी ऑनलाइन बुकिंग सुविधा चालू कर दी है।

अब तक इन सरकारी रेस्ट हाउसों में ठहरने का अधिकार मुख्य रूप से प्रशासनिक अधिकारियों, मंत्रियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के पास ही सीमित था।

हालांकि, विभाग ने साल 2023 में ही आमजन को यह सुविधा देने का निर्णय लिया था, लेकिन तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से यह योजना अटकी हुई थी।

अब इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है।

देश के किसी भी कोने से करें ऑनलाइन बुकिंग

नई व्यवस्था के तहत अब मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि दिल्ली, भोपाल या देश के किसी भी हिस्से में बैठा व्यक्ति MP PWD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किसी भी जिले के रेस्ट हाउस में उपलब्धता देखकर कमरा या हॉल ऑनलाइन बुक कर सकता है इससे यात्रा के दौरान कम बजट में सुरक्षित और सुविधाजनक ठहराव का विकल्प लोगों को मिल सकेगा।

12 साल बाद बढ़ा किराया, 27 जुलाई से नई दरें लागू

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा देने से पहले विभाग ने विश्राम गृहों के किराए में बदलाव किया है।

इससे पहले आखिरी बार 24 जुलाई 2014 को किराए की दरें तय की गई थीं।

लगभग 12 साल बाद विभाग ने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए नई दरें तय की हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विभिन्न श्रेणियों के विश्राम गृहों, वीआईपी कमरों और सामान्य कमरों व हॉल के हिसाब से अलग-अलग किराए का ढांचा तैयार किया गया है।

भोजन के लिए खानसामा से करना होगा संपर्क

कमरे और हॉल की बुकिंग तो ऑनलाइन हो जाएगी, लेकिन खान-पान के लिए फिलहाल विश्राम गृह में तैनात खानसामा (कुक) से सीधे संपर्क करना होगा।

भोजन की व्यवस्था प्रति व्यक्ति के हिसाब से अलग भुगतान करके की जा सकेगी।

हालांकि, कुछ छोटे कस्बों व ग्रामीण इलाकों के रेस्ट हाउस में सुविधाओं को लेकर चुनौतियां बनी हुई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि विभाग धीरे-धीरे सभी 267 विश्राम गृहों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रहा है ताकि आम यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

#MPNews #MPPWD #OnlineBooking #MadhyaPradesh #PublicFacilities #RestHouseBooking #MPTourism

- Advertisement -spot_img