Homeन्यूजCJP का बड़ा आरोप: केंद्र सरकार ने तोड़ा वादा, NEET पीड़ितों के...

CJP का बड़ा आरोप: केंद्र सरकार ने तोड़ा वादा, NEET पीड़ितों के मुआवजे और छात्रों की FIR वापसी पर आज अहम बैठक

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

CJP Accuses Centre govt: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

पार्टी का गंभीर आरोप है कि सरकार युवाओं और छात्रों से किए गए अपने वादों से पीछे हट रही है।

इसी सिलसिले में CJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की जा रही है, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

NEET पीड़ितों को मुआवजा और FIR वापसी की मांग

Cockroach Janta Party (CJP) का कहना है कि 20 जून से जंतर-मंतर पर शुरू हुए NEET पेपर लीक और धांधली विरोधी आंदोलन के दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण आश्वासन दिए थे।

इसके बाद 25 जुलाई को सरकार से मिले लिखित-मौखिक आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया था।

पार्टी के मुख्य नेताओं सौरव दास और रत्ना सिंह का कहना है कि सरकार ने वादा किया था कि प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस ली जाएंगी और परीक्षा विवाद के कारण आत्महत्या करने वाले NEET पीड़ितों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

हालांकि, आंदोलन खत्म होने के बाद सरकार इन वादों को पूरा करने में ढिलाई बरत रही है।

CJP ने साफ किया है कि जब तक सभी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर से केस हटाए नहीं जाते और पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं मिलता, पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और केंद्र की ढिलाई

CJP ने यह भी मुद्दा उठाया है कि 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से देशभर में छात्रों पर दर्ज FIR की पूरी सूची जमा करने को कहा था।

पार्टी का दावा है कि अदालत संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत इन मामलों को एक साथ रद्द करने पर विचार कर सकती थी।

लेकिन केंद्र सरकार ने कोर्ट में FIR की सूची देने में कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं दिखाई, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि सरकार आंदोलन वापस कराने के बाद अपने रुख से मुकर रही है।

स्कूल ठीक करो’ अभियान और जयपुर में हिंसा का मामला

CJP के फाउंडर Abhijeet Dipke ने हाल ही में देश के सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी है।

पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत राजस्थान के जयपुर स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव में एक सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं के साथ कथित हिंसा की घटना सामने आई।

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजस्थान सरकार और पुलिस से मांग की है कि हिंसा करने वाले उपद्रवियों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि CJP का कोई कार्यकर्ता भी किसी गलत गतिविधि में शामिल पाया जाता है, तो पार्टी कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार है।

#CJP #NEETProtest #AbhijeetDipke #EducationReform #StudentRights #FIRWithdrawal #JusticeForNEETStudents #SchoolThikKaro

- Advertisement -spot_img