Homeन्यूजAsia Power Index 2026: एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना भारत,...

Asia Power Index 2026: एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बना भारत, कूटनीति और ब्रह्मोस ने बढ़ाई ताकत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

India 3rd most powerful country: वैश्विक मंच पर भारत की ताकत और प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ की ताजा ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ रिपोर्ट में भारत ने अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

इस ताजा आकलन के मुताबिक, भारत एशिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले देशों की सूची में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

साल 2026 में भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है, जो एशियाई राजनीति और रणनीति में भारत के बढ़ते कद को दर्शाता है।

Donald Trump, Donald Trump statement, Donald Trump post, Trump on India, Trump lost India, us lost India, China, Modi Putin Xi photo, Trump's statement on India, Trump Modi, Putin Jinping, India US tariff dispute, Trump India tariff, India's foreign policy, MEA response on Trump, Modi Putin Jinping, Modi Putin, india Russia relation,

टॉप-5 देशों की सूची में भारत कहां खड़ा है?

लोवी इंस्टीट्यूट की इस रिपोर्ट में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कुल 27 देशों और क्षेत्रों की ताकत का मूल्यांकन किया गया है।

इस लिस्ट में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है।

वहीं, 40.5 अंकों के साथ भारत तीसरे स्थान पर है, जबकि जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

खास बात यह है कि अमेरिका भौगोलिक रूप से एशियाई देश नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र में उसका दबदबा सबसे ज्यादा है, इसी वजह से रिपोर्ट में उसे शीर्ष पर रखा गया है।

Donald Trump, Donald Trump statement, Donald Trump post, Trump on India, Trump lost India, us lost India, China, Modi Putin Xi photo, Trump's statement on India, Trump Modi, Putin Jinping, India US tariff dispute, Trump India tariff, India's foreign policy, MEA response on Trump, Modi Putin Jinping, Modi Putin, india Russia relation,

कूटनीति और पीएम मोदी के नेतृत्व का दिखा असर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की इस कामयाबी के पीछे उसकी मजबूत कूटनीतिक स्थिति का सबसे बड़ा हाथ रहा है।

कूटनीतिक प्रभाव भारत का सबसे मजबूत पक्ष बना हुआ है, जिसमें उसे 70.3 अंक हासिल हुए हैं।

इस आकलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व की रैंकिंग में भी बड़ा सुधार देखा गया है।

पीएम मोदी तीन पायदान की छलांग लगाकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता बन गए हैं।

इसके अलावा, क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के कारण आर्थिक रिश्तों की श्रेणी में भी भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गया है।

Rahul Gandhi Hydrogen Bomb, PM Modi Birthday, Vote Chorī, EVM Fraud, Varanasi Lok Sabha, Haryana Election Data, Congress BJP, Chunav Aayog, 17 September News, Rajneeti Latest News in Hindi

ब्रह्मोस मिसाइल और सांस्कृतिक पहुंच से मिली नई उड़ान

रक्षा और संस्कृति के मोर्चे पर भी भारत ने साल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

भारत का रक्षा नेटवर्क स्कोर बढ़कर 18.6 अंक हो गया है और वह इस श्रेणी में नौवें स्थान पर पहुंच गया है।

क्षेत्रीय देशों के साथ बढ़ते रक्षा सहयोग और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री से भारत की सैन्य साख मजबूत हुई है।

वहीं, सांस्कृतिक प्रभाव के मामले में भी भारत का स्कोर बढ़कर 43.8 अंक हो गया है।

दुनिया भर में भारतीय संस्कृति की पहुंच, जनसंपर्क और लोगों के बीच बढ़ते आपसी जुड़ाव ने इस सुधार में अहम भूमिका निभाई है।

Narendra Modi, 75th Birthday, PM Modi, Happy Birthday Modi ji, PM Modi Birthday Communication Skills Narendra Modi Speech Style Mann Ki Baat PM Modi Leadership. Narendra Modi Biography. Indian Prime Minister. Public Communication. Political Discourse in India. Modi Connect with Masses.

आर्थिक क्षमता में मामूली गिरावट, पर भविष्य की उम्मीदें बुलंद

आर्थिक क्षमता के मोर्चे पर भारत को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक रह गया है, हालांकि इसके बावजूद वह इस श्रेणी में तीसरे नंबर पर बना हुआ है।

थिंक टैंक ने इस गिरावट के पीछे कमजोर होते रुपए, अर्थव्यवस्थाओं को मापने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के बदले हुए तरीकों और विदेशों में भारतीय निवेश में आई करीब 20 अरब डॉलर की कमी को जिम्मेदार ठहराया है।

राहत की बात यह है कि भविष्य के संसाधनों के मामले में भारत का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया है, जो आने वाले समय में बेहतर आर्थिक संभावनाओं और नए अवसरों का संकेत देता है।

New PMO Address, Seva Tirtha Complex , PM Modi New Office, Central Vista Project , Executive Enclave Delhi, National Security Council Secretariat, Yuge Yugeen Bharat Museum,

चीन से फासला अब भी बड़ा, पर सही दिशा में कदम

रिपोर्ट इस बात की ओर भी इशारा करती है कि साल 2023 के बाद पहली बार भारत के पास मौजूद संसाधनों और एशिया में उसके वास्तविक प्रभाव के बीच का अंतर कम हुआ है।

इसका मतलब यह है कि भारत अपनी क्षमताओं का पहले से बेहतर इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, पड़ोसी देश चीन से मुकाबला अभी भी लंबा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुल शक्ति भारत के मुकाबले अब भी 80 प्रतिशत ज्यादा है, जो दोनों देशों के बीच के बड़े अंतर को दिखाता है।

बता दें कि यह इंडेक्स आर्थिक और सैन्य क्षमता, लचीलेपन, कूटनीति तथा आर्थिक रिश्तों जैसे 8 प्रमुख क्षेत्रों के 131 संकेतकों के आधार पर तैयार किया गया है।

#AsiaPowerIndex2026 #IndiaPower #LowyInstitute #IndianDiplomacy #Geopolitics #NewIndia #GlobalIndia #AsianPower

- Advertisement -spot_img