दीपिका से लेकर कैटरीना तक, आरती सिंह से पहले इन 7 एक्ट्रेस ने भी शादी में पहना था लाल जोड़ा

More articles

Arti Singh Wedding: बीते रोज टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह, मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधी। ये शादी काफी धूमधाम से हुई और शादी की हर रस्म में आरती का लुक कमाल का था। खास बात ये थी कि शादी के लहंगे के लिए आरती ने लाल रंग चुना जबकि इन दिनों ज्यादातर एक्ट्रेस शादी में पेस्टल रंगों को चुनती है। लेकिन आरती का ये फैसला लोगों को काफी अच्छा लगा है, क्योंकि भारत में लाल जोड़ा ही दुल्हन के लिए बेस्ट माना जाता है।

कैसा था आरती का लुक

ट्रेडिशनल लाल लहंगे में आरती बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस लहंगे पर गोल्डन सितारों से हैवी वर्क किया गया था, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था। लहंगे के ऊपर के पोर्शन पर गोल्डन सितारों से धारियां बनी हुई थीं, तो हर कली में फूलों का डिजाइन भी बना हुआ था। आरती के ब्लाउज का डिजाइन भी बेहद खास था। । इसकी चोली पर फूलों का डिजाइन था, तो स्लीव्स और नीचे के बॉर्डर को कर्व रखा गया था। जिन पर रेड मोती लटके थे। ब्राइड ने अपने रेड लंहगे को दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। जिनमें से एक को उन्होंने अपने सिर पर ओढ़ा था, तो दूसरे को अपने पल्लू की तरह स्टाइल किया था। जिस पर कढ़ाई के साथ गोटा पट्टी की लेस लगी थी।

arti-singh-wedding

बात करें गहनों की तो आरती ने माथापट्टी, मैचिंग इयररिंग्स, नेकलेस और हाथफूल पहने थे। कुंदन की इस ज्वेलरी पर रेड और ग्रीन कलर के मोती लगे थे। साथ ही ब्राइड ने बड़ी सी नथ पहनी, जिसकी डोरी मोतियों से बनी थी। ये नथ इस बाला की ब्यूटी को और बढ़ा रही थी। नई नवेली दुल्हन ने लाल चूड़े, कलीरे और कुछ रिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया।

 आरती ने अपने मेकअप को भी काफी सटल रखा था, जो उनके फीचर को बड़ी ही खूबसूरती से इनहैंस कर रहा था। वहीं, सबसे ज्यादा ध्यान आरती के माथे पर लगे कुमकुम ने खींचा, जो आजकल कम ही दुल्हन लगाए दिखती हैं।

वैसे आरती से पहले भी बॉलीवुड और टीवी जगत की कई एक्ट्रेसेस ने शादी में लाल रंग की साड़ी या लहंगा पहना, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। आइए देखते हैं कौन हैं ये एक्ट्रेसेस

1. कैटरीना कैफ

katrina-wedding Lehenga

कैटरीना कैफ भले ही विदेशी हो लेकिन विक्की कौशन से शादी के बाद वो पूरी तरह इंडियन ट्रेडिशन को फॉलो कर रही हैं। यहां तक की कैट ने शादी में भी ट्रेडिशनल लाल लहंगा पहना था जिसमें भारी कढ़ाई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा ले रखा था। उन्होंने मांग टीका और नथनी पहनी थी। साथ ही गोल्नड कलीरे भी कैरी किए थे। इस लहंगे को फेमस ड्रेस डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किया था।

2. दीपिका पादुकोण
इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वालीं दीपिका पादुकोण ने भी लाल जोड़ा पहनकर शादी की थी। दीपिका के लहंगे की खास बात थी कि उसे बेहद ही यूनिक तरीके से डिजाइन किया गया था।

deepika-padukone-wedding

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। सिंधी वेडिंग में दीपिका ने हैवी ज्वैलरी के साथ रेड एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। साथ ही लाल कलर की ओढ़नी सिर पर रखी थी। इस लहंगे की कीमत करीब 20 लाख है, जिसे सब्यसाची ने ही डिजाइन किया था।

3. प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही विदेशी निक जोनस से शादी की हो लेकिन उनकी शादी पारंपरिक भारतीय तरीके से हुई थी और वो सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी थीं।

priyanka Wedding Lehenga

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में धूम-धाम से शादी की थी। प्रियंका की शादी का लाल जोड़ा भी सब्यसाची मुखर्जी ने ही तैयार किया था। फ्रेंच नॉट संग क्रिस्टल और सीक्वन वर्क वाले इस जोड़े की कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जाती है।

4. मौनी रॉय

Mouni-Roy Wedding Lehenga

मौनी रॉय ने अपनी शादी में बंगाली दुल्हन के लुक के लिए भारी सोने की कढ़ाई और गोल्डन बॉर्डर वाला रेड लहंगा पहना था। जिसके साथ उन्होंने हैवी दुप्ट्टा पहन रखा था, इस पर ‘आयुषमती भव’ की कढ़ाई की गई थी। पोल्की और पन्ना की जूलरी उनके इस लुक को कंप्लीट कर रही थी।

5. दिव्यांका त्रिपाठी

divaynka Wedding Lehenga

साल 2016 में दुल्हन बनीं फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी शादी के लिए लाल लहंगा चुना था। उनका रेड कशीदाकारी जोड़ा सबसे हटकर था, जिसमें एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।

6. बिपाशा बसु

bipasha Wedding Lehenga

बिपाशा बसु ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ बंगाली रीति रिवाज से शादी की थी और उन्होंने बंगाली दुल्हन का लुक बहुत अच्छे से कैरी किया था। रेड एंड गोल्ड कॉम्बिनेशन के साथ बनी रेड साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे को भी सब्यसाची ने डिजाइन किया था। जिसकी कीमत 4 लाख रुपये थी।

7. सोनम कपूर-

sonam Wedding Lehenga

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ घर में ही शादी की थी। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने भी लाल रंग का जोड़ा चुना था। अनुराधा वकील की डिजाइन की सोनम कपूर की रेड साड़ी करीब 70 लाख रुपये की बताई जाती है।

इनके अलावा जेनेलिया डिसूजा, दिया मिर्जा, पत्रलेखा, टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया, सना खान, हंसिका मोटवानी, जैसी एक्ट्रेसेस ने भी लाल जोड़े में शादी रचाई थी।

- Advertisement -spot_img

Latest