Homeएंटरटेनमेंट'धुरंधर 2' बनी 3rd हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, ट्रोलिंग के बाद अनीत पड्डा...

‘धुरंधर 2’ बनी 3rd हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, ट्रोलिंग के बाद अनीत पड्डा की बहन ने डिलीट किया सोशल मीडिया

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Dhurandhar 2 Aneet Padda Sister Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (धुरंधर 2) इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई है।

रिलीज के महज 11 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है।

इस शानदार कलेक्शन के साथ ही यह बॉलीवुड के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से यह फिल्म आगे बढ़ रही है, जल्द ही यह आमिर खान की ‘दंगल’ (2200 करोड़) के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को भी चुनौती दे सकती है।

Dhurandhar 2 Box Office, Dhurandhar 2 Advance Booking, Dhurandhar: The Revenge Pre-sales, Bollywood Movie Records, Dhurandhar 2 Release Date, Biggest Opening Indian Film, Dhurandhar 2 Worldwide Collection

कमाई के पुराने रिकॉर्ड टूटे

सैकनिक्ल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है।

29 मार्च (रविवार) को फिल्म ने भारत में करीब 68 करोड़ रुपए बटोरे।

भारत में इसका कुल कलेक्शन अब तक 846.87 करोड़ हो चुका है।

दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ (1428 करोड़) के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पार करने के बेहद करीब है।

टॉप 3 बॉलीवुड फिल्में (वर्ल्डवाइड):

  1. दंगल: 2200 करोड़

  2. धुरंधर: 1428 करोड़

  3. धुरंधर 2: 1350 करोड़ (सिर्फ 11 दिनों में)

अनीत पड्डा की बहन ने उठाए सवाल

जहां एक तरफ फिल्म नोट छाप रही है, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है।

फिल्म सैय्यारा की एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन रीत पड्डा ने इस फिल्म को ‘प्रोपेगेंडा’ बता दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

रीत ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा कि ‘धुरंधर 2’ सरकार के पक्ष में एक खास कहानी दिखाती है और राजनीतिक एजेंडे को सही ठहराती है।

Dhurandhar Movie Review, Shatrughan Sinha on Dhurandhar, Aditya Dhar Director, Reet Padda Controversy, Dhurandhar 2 Propaganda, Ranveer Singh Dhurandhar, Bollywood Political Movies, Priyanka Chopra News

इतना ही नहीं, रीत ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि इन फिल्मों में आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।

उन्होंने यह भी मुद्दा उठाया कि जब ऐसी फिल्में धड़ल्ले से रिलीज होती हैं, तो ‘पंजाब 95’ जैसी अलग नजरिया रखने वाली फिल्मों को क्यों रोका जाता है?

सोशल मीडिया बॉयकॉट और अकाउंट डिलीट

रीत पड्डा के इन बयानों के बाद इंटरनेट पर लोग भड़क गए।

अनीत पड्डा को बॉयकॉट करने की मांग उठने लगी और ट्रोलर्स ने उनकी बहन को निशाने पर ले लिया।

विवाद इतना बढ़ा कि रीत पड्डा को अपना इंस्टाग्राम और लिंक्डइन अकाउंट डिलीट करना पड़ा।

अब लोग अनीत पड्डा के ऑफिशियल पोस्ट्स पर जाकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

आदित्य धर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

दूसरी तरफ धुरंधर-2 की कामयाबी ने निर्देशक आदित्य धर को भारतीय सिनेमा के एक खास क्लब में शामिल कर दिया है।

वह बॉलीवुड के पहले ऐसे डायरेक्टर बन गए हैं जिनकी दो फिल्मों (धुरंधर और धुरंधर 2) ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली (बाहुबली और बाहुबली 2) ने किया था।

Aditya Dhar, Dhruv Rathee, dhurandhar Box Office Collection, dhurandhar 900 Crore, Akshaye Khanna, Ranveer Singh, dhurandhar Controversy, dhurandhar Propaganda, Dhruv Rathee dhurandhar , Drishyam 3, Don 3, Bollywood News, dhurandhar world wide, dhurandhar 2, dhurandhar record, Aditya Dhar post

भारतीय सिनेमा में ‘धुरंधर 2’ का स्थान

अगर हम भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की बात करें (सभी भाषाओं में), तो ‘धुरंधर 2’ ने ‘RRR’ और ‘KGF 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

हालांकि, घरेलू मार्केट (भारत) में यह अब भी ‘बाहुबली 2’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ से पीछे है।

भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है

Dhurandhar 2 Box Office Collection, Ranveer Singh's Dhurandhar 2 Earnings, Dhurandhar 2 Worldwide Collection, Aditya Dhar, Rajinikanth's Dhurandhar 2 Review, Ranveer Singh vs. Pushpa 2, 800-Crore Club Films, Dhurandhar 2 Hindi Collection

फिल्म कलेक्शन (भारत) भाषा

  1. बाहुबली 2 1429 करोड़ (तेलुगु/हिंदी)

  2. पुष्पा 2 1381 करोड़ (तेलुगु/हिंदी)

  3. धुरंधर 1 1057 करोड़ (हिंदी)

  4. केजीएफ 2 1008 करोड़ (कन्नड़/हिंदी)

  5. धुरंधर 2 1006 करोड़ (हिंदी)

जिस तरह का माहौल ‘धुरंधर 2’ को लेकर बना हुआ है, ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस के कई और पुराने रिकॉर्ड्स टूटने वाले हैं।

#Dhurandhar2 #RanveerSingh #BoxOfficeCollection #AdityaDhar #AneetPadda #BollywoodNews #Dhurandhar2Controversy #1000CroreClub

- Advertisement -spot_img