Homeएंटरटेनमेंट'धुरंधर-2' ने 4 दिन में दुनिया भर में कमाए 761 करोड़ रुपये!...

‘धुरंधर-2’ ने 4 दिन में दुनिया भर में कमाए 761 करोड़ रुपये! तोड़ा पठान और RRR का रिकॉर्ड

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Dhurandhar 2 Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है—’धुरंधर 2’।

रणवीर सिंह की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया है।

फिल्म ने अपने पहले चार दिनों में जो करिश्मा कर दिखाया है, उसने बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के दिग्गजों को हैरान कर दिया है।

जियो स्टूडियोज द्वारा शेयर किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने महज 4 दिनों में 761 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

हर दिन एक नया रिकॉर्ड

फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर उतरी थी। ओपनिंग डे से ही इसने अपनी रफ्तार पकड़ ली थी।

फिल्म की दिन-वार कमाई पर नजर डालें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं:

  1. पहला दिन: 145 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू के साथ)
  2. दूसरा दिन: 83 करोड़ रुपये
  3. तीसरा दिन: 117 करोड़ रुपये
  4. चौथा दिन (रविवार): 121 करोड़ रुपये

भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 550 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि विदेशों (ओवरसीज) में इसने 211 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है।

अकेले रविवार को भारत में फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये बटोर कर साबित कर दिया कि दर्शकों के बीच इसका क्रेज किस कदर हावी है।

पठान, RRR और बाहुबली 2 सब पीछे छूटे

‘धुरंधर 2’ ने अपनी इस तूफानी कमाई के साथ शाहरुख खान की ‘पठान’ और एसएस राजामौली की ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

‘पठान’ ने अपने 5 दिनों के लंबे वीकेंड में 287 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 4 दिनों में ही उसे कोसों पीछे छोड़ दिया है।

इतना ही नहीं, ओपनिंग वीकेंड के मामले में इसने ‘बाहुबली 2’ (591 करोड़), ‘कल्कि 2898 AD’ (500 करोड़) और ‘RRR’ (470 करोड़) के रिकॉर्ड्स को भी ध्वस्त कर दिया है।

अब यह ‘पुष्पा 2’ (762 करोड़) के बाद भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है।

Pushpa 2, Dhurandhar 2 Box Office Collection, Ranveer Singh Dhurandhar 2, Dhurandhar 2 Worldwide Collection, Dhurandhar 2 Record Break, Indian Cinema Box Office 2026, , Dhurandhar 2 vs Pathaan vs RRR, Ranveer Singh New Movie Records,

2026 की सबसे बड़ी फिल्म 

साल 2026 की शुरुआत में ‘बॉर्डर 2’ (470 करोड़) को सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने महज तीन दिनों में उसे पछाड़ दिया।

फिल्म की सफलता यहीं नहीं रुकी, रविवार की कमाई के बाद इसने ‘गदर 2’ (691 करोड़) और ‘सालार’ (690 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।

क्या 2000 करोड़ का आंकड़ा होगा पार?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस तरह से फिल्म को रिस्पॉन्स मिल रहा है, 1000 करोड़ का आंकड़ा तो बस कुछ ही दिनों की बात है।

असली चुनौती 2000 करोड़ की है। अगर फिल्म सोमवार और मंगलवार (वर्किंग डेज) को भी अपनी पकड़ मजबूत रखती है, तो यह दंगल के बाद 2000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन सकती है।

पहले पार्ट की सक्सेस को बढ़ाया आगे

याद दिला दें कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था।

उसने कुल 1,307 करोड़ रुपये की कमाई की थी और हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी थी।

दूसरे पार्ट ने अपने पहले वीकेंड में ही जिस तरह की बढ़त बनाई है, उससे साफ है कि यह अपने पहले पार्ट के रिकॉर्ड को भी जल्द ही छोटा कर देगी।

रणवीर सिंह के ‘बब्बर शेर’ अवतार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और अब देखना यह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के कितने और पुराने किलों को ढहाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)

#Dhurandhar2 #RanveerSingh #BoxOfficeCollection #Dhurandhar2Record #BollywoodNews #Blockbuster #IndianCinema2026 #JioStudios

- Advertisement -spot_img