Thalapathy Vijay TVK Win Trisha: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है। फिल्मी पर्दे पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले ‘थलापति’ विजय अब असल जिंदगी के ‘नायक’ बनकर उभरे हैं।
उनकी नई नवेली पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने विधानसभा चुनाव के नतीजों में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है।
विजय का मुख्यमंत्री बनना अब लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन इस जीत के जश्न के बीच सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की हो रही है।

जीत का जश्न और तृषा का ‘लेडी लक’
संयोग देखिए कि जिस दिन विजय की पार्टी जीत का परचम लहरा रही है, उसी दिन यानी 4 मई को साउथ की ‘क्वीन’ तृषा कृष्णन अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।
राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर इसे विजय का ‘लेडी लक’ कहा जा रहा है।

खबरों की मानें तो तृषा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत आंध्र प्रदेश के तिरुमाला मंदिर में दर्शन के साथ की और दोपहर होते-होते वो सीधे विजय के घर पहुंच गईं।
साउथ मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि चुनावी नतीजों के बाद दोनों अपने रिश्ते या शादी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

5 फिल्में और बढ़ती नजदीकियां
विजय और तृषा की जोड़ी पर्दे पर हमेशा से सुपरहिट रही है।
दोनों ने साथ में ‘घिली’, ‘थिरुपाची’, ‘कुरुवी’, और ‘आदि’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
लेकिन इनके रिश्तों की अफवाहों ने जोर तब पकड़ा जब 15 साल बाद ये जोड़ी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म लियो’ में नजर आई।
इसी दौरान विजय की निजी जिंदगी में उथल-पुथल की खबरें भी आईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम के साथ उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे।
संगीता ने तलाक की अर्जी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का जिक्र किया था, हालांकि किसी का नाम नहीं लिया गया।
विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं।
हाल ही में जब विजय ने तलाक की खबरों के बीच तृषा के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी, तो फैंस ने मान लिया कि अब यह रिश्ता ऑफिशियल है।

मॉडलिंग से ‘क्वीन ऑफ साउथ’ तक का सफर
4 मई 1983 को चेन्नई में जन्मी तृषा कृष्णन का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
उन्होंने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग शुरू की और ‘मिस चेन्नई’ का खिताब जीता।
इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

फाल्गुनी पाठक के मशहूर एल्बम गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ से उन्हें देशव्यापी पहचान मिली।
2004 में फिल्म ‘वर्षम’ से उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा और उसी साल विजय के साथ आई ‘घिली’ ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।
तृषा की खासियत यह रही कि उन्होंने केवल ग्लैमरस रोल ही नहीं किए, बल्कि अपनी एक्टिंग का लोहा भी मनवाया।

जब करियर के लिए तोड़ दी सगाई
तृषा अपनी शर्तों पर जीने वाली महिला मानी जाती हैं। साल 2015 में उन्होंने बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई की थी, लेकिन कुछ ही महीनों में यह टूट गई।
तृषा ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वरुण चाहते थे कि वह शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दें, जो उन्हें मंजूर नहीं था।
तृषा का कहना था, “मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करना चाहती हूं। अगर लीड रोल नहीं मिले तो कैरेक्टर रोल करूंगी, लेकिन कैमरा नहीं छोडूंगी।”

प्यार और शादी पर तृषा के विचार
तृषा का नाम इससे पहले ‘बाहुबली’ फेम राणा दग्गूबाती से भी जुड़ा। दोनों काफी समय तक साथ रहे, लेकिन फिर अलग हो गए।
तृषा ने हमेशा कहा है कि वह ‘तलाक’ शब्द में विश्वास नहीं रखतीं।
उनका मानना है कि कई लोग सिर्फ बच्चों के लिए या समाज के डर से बेजान शादियों में रहते हैं, वह ऐसी जिंदगी नहीं चाहतीं।

उनके लिए प्यार पहले है और शादी दूसरी प्राथमिकता।
बॉलीवुड का छोटा सा सफर
साउथ में राज करने वाली तृषा ने 2010 में फिल्म ‘खट्टा मीठा’ से बॉलीवुड में कदम रखा था।
अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया, लेकिन तृषा ने फिर कभी हिंदी फिल्मों का रुख नहीं किया।
उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा को ही अपनी कर्मभूमि बनाया और आज वह सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं।

क्या अब होगी नई शुरुआत?
आज जब थलापति विजय तमिलनाडु के नए ‘किंग’ बनने की ओर अग्रसर हैं, तब तृषा का उनके साथ होना कई संकेत दे रहा है।
क्या यह सिर्फ एक दोस्ती है या वाकई कोई नया रिश्ता शुरू होने वाला है?
फिलहाल तो फैंस विजय की ऐतिहासिक जीत और तृषा के जन्मदिन का डबल जश्न मना रहे हैं।
#ThalapathyVijay #TVKWin #TrishaKrishnan #TamilNaduElection2026 #VijayTrisha #SouthQueen #VijayCM #PoliticsAndCinema
