Homeएंटरटेनमेंटसोनाक्षी सिन्हा के होने वाले दूल्हे जहीर इकबाल का सलमान खान से...

सोनाक्षी सिन्हा के होने वाले दूल्हे जहीर इकबाल का सलमान खान से है ये खास रिश्ता

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: ‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में सिर्फ फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। ये शादी मुंबई में ही होगी।

जहीर खुद भी एक एक्टर हैं, लेकिन अब लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। तो आइए आपको बताते हैं जहीर के बारे में सबकुछ…

कौन है जहीर इकबाल
जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। जहीर ने मुंबई से ही पढ़ाई की है। वो एक ज्वेलर्स फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। उनके पिता का नाम इकबाल रतानसी हैं वो बिजनेसमैन भी हैं। जहीर की बहन सनम रतानसी सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

सलमान खान के करीब है परिवार
बताया जाता है कि सलमान खान और जहीर के पिता काफी अच्छे दोस्त हैं। जहीर बचपन से ही सलमान के काफी क्लोज हैं। सलमान ने ही जहीर को 2019 में आई फिल्म नोटबुक से लॉन्च किया था।

Salman Khan
Salman Khan

सोनाक्षी से पहले इनसे था रिश्ता
सोनाक्षी से पहले जहीर का नाम एक्ट्रेस दीक्षा सेठ के साथ जुड़ा था। हालांकि उन्होंने कभी इस बात को खुलकर नहीं कहा था। इसके बाद जहीर का नाम एक्ट्रेस सना सईद के साथ भी जुड़ा था।

कैसे शुरू हुई सोनाक्षी के साथ लव स्टोरी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। दोनों पहले दोस्त बनें और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन दोनों अक्सर फिल्मी पार्टीज में साथ नजर आते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zaheer Iqbal (@iamzahero)

सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते रहते थे। जहीर और सोनाक्षी ने फिल्म डबल एक्सएल में भी साथ काम किया था। हालांकि, ये फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई थी।

बहरहाल फैंस को बेसब्री से इस शादी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें-

Bollywood हीरो नहीं ये हैं बिहार के नेता चिराग पासवान, बने लड़कियों के नए Crush

Bollywood हीरो नहीं ये हैं बिहार के नेता चिराग पासवान, बने लड़कियों के नए Crush

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October