Pranali Rathore Durga Promo: राजन शाही के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में ‘नायरा’ की बेटी ‘अक्षरा’ का रोल करने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ जल्द ही टीवी स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
प्रणाली जल्द ही कलर्स टीवी के शो दुर्गा में लीड रोल में नजर आएंगी। शो का प्रोमो सामने आ चुका है।
ये शो 16 सितंबर से शाम 7.30 बजे दिखाया जाएगा।
शो में प्रणाली के अपोजिट एक्टर आशय मिश्रा होंगे।

राजस्थान के बैकड्रॉप पर बेस्ड लव स्टोरी
ये शो राजस्थान के बैकड्रॉप पर बेस्ड होगा। जिसमें अमीर लड़के और गरीब लड़की की लव स्टोरी दिखाई जाएगी।
प्रोमो वीडियो के मुताबिक, दुर्गा की परवरिश हवेली में होती है और वह अनुराग के साथ ही बड़ी होती है।
इतना ही नहीं, बचपन की दोस्ती अनुराग और दुर्गा की धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।
ऐसे में दुर्गा भी अनुराग संग शादी करने और हवेली की बहुरानी बनने का सपना देखने लगती है।
लेकिन दुर्गा के इन सपनों को पानीबाई दोड़ने में जरा भी देर नहीं लगातीं।
वो दुर्गा के अरमानों पर पानी फेरते हुए कहती हैं कि अनाथ को दुनिया भले ही कितना भी प्यार दे दे, लेकिन अपने घर की बहू नहीं बनाते।
View this post on Instagram
दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी प्रणाली का किरदार राजस्थान का दिखाया गया था।
प्रणाली के कमबैक से फैंस खुश
ये प्रोमो रिलीज होते ही वायरल हो गया है और प्रणाली के फैंस इसे देखकर बेहद खुश है।
और बेसब्री से शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
10 महीने बाद परदे पर लौटेगी प्रणाली
इस शो के जरिए प्रणाली करीब 10 महीने बाद टीवी पर लौटेगी।
पिछले साल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उनका किरदार अक्टूबर के महीने में खत्म हुआ था।
तभी से प्रणाली लाइमलाइट से दूर हैं और फैमिली टाइम एंजॉय कर रही थीं।

हर्षद चोपड़ा ने दी बधाई
शो का प्रोमो रिलीज होने के बाद प्रणाली के खास दोस्त और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘अभिमन्यू’ का रोल करने वाले हर्षद चोपड़ा ने भी प्रणाली को बधाई दी और लिखा कि वो शो का इंतजार करेंगे।
बता दें कि अक्षरा और अभिमन्यू के रोल में प्रणाली और हर्षद की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद थी और लोगों ने दोनों को ‘हर्षाली’ का टैग भी दिया था।
शो खत्म होने के बाद भी दोनों की दोस्ती कायम हैं।