Homeलाइफस्टाइल2 मार्च को होलिका दहन फिर 4 मार्च को क्यों खेली जाएगी...

2 मार्च को होलिका दहन फिर 4 मार्च को क्यों खेली जाएगी होली, क्यों बदली इस साल परंपरा?

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

When is Holi 2026: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक माना जाता है।

ये परंपरा रही है कि होलिका दहन के अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है।

लेकिन साल 2026 में ग्रहों की चाल ने त्योहार का कैलेंडर बदल दिया है।

इस साल 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसके कारण रंग वाली होली की तारीख में बदलाव करना पड़ा है।

शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण और सूतक काल में कोई भी मांगलिक कार्य या उत्सव मनाना वर्जित होता है।

Holi 2026 Date, Chandra Grahan 2026, Sutak Kaal Holi, Holika Dahan 2026, When is Holi, Lunar Eclipse Holi 2026, Holi in Sutak Kaal, Holika Dahan Muhurat, Religion News, When to celebrate Holi, When to play Holi, Holi kab hai, Holi 2026, happy Holi

3 मार्च को क्यों न खेलें होली?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।

यह ग्रहण दोपहर 03:20 बजे शुरू होकर शाम 06:47 बजे तक रहेगा।

ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले ही ‘सूतक काल’ शुरू हो जाता है, जो सुबह 06:20 बजे से ही प्रभावी हो जाएगा।

सूतक काल को हिंदू धर्म में अशुद्ध माना जाता है।

इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है।

Holi 2026 Date, Chandra Grahan 2026, Sutak Kaal Holi, Holika Dahan 2026, When is Holi, Lunar Eclipse Holi 2026, Holi in Sutak Kaal, Holika Dahan Muhurat, Religion News, When to celebrate Holi, When to play Holi, Holi kab hai, Holi 2026, happy Holi

पंडितों के अनुसार, इस समय न तो भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना चाहिए और न ही कोई शुभ कार्य करना चाहिए।

अगर इस दौरान होली खेली जाती है, तो यह अशुभ माना जाता है और इससे मानसिक तनाव या शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है।

होलिका दहन कब करें? (Holi Dahan 2026)

होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस साल होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा।

हालांकि, कुछ पंचांग के अनुसार 3 मार्च की शाम को भी दहन का मुहूर्त शाम 06:22 से रात 08:50 तक है।

लेकिन भद्रा का साया होने के कारण 2 मार्च की शाम को होलिका दहन करना ज्यादा सुरक्षित और मंगलकारी माना जा रहा है।

Holika Dahan 2026 Shubh Muhurat, Holika Dahan 2026 Muhurat, Holika Dahan Puja Vidhi, remedies for Holika's ashes, Holika Dahan 2026 Date and Time. Holika Dahan, what to put in the fire and what not to put, Religion News

4 मार्च को खेली जाएगी होली

चूंकि 3 मार्च को ग्रहण के कारण रंग खेलना वर्जित है, इसलिए रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी।

सूतक काल समाप्त होने के बाद, भक्त स्नान-दान करके अगले दिन पूरे उत्साह के साथ होली का आनंद ले सकते हैं।

ग्रहण के बाद घर और मंदिर कैसे शुद्ध करें

ग्रहण समाप्त होने के बाद, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना बहुत ज़रूरी है। इसके लिए अपनाएं ये उपाय:

  1. घर की सफाई: ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले घर में पोंछा लगाएं। पोंछे के पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक या सामान्य नमक जरूर डालें।
  2. गंगाजल का छिड़काव: घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करें।
  3. पूजा घर की सफाई: मंदिर की मूर्तियों को गंगाजल से स्नान कराएं, उनके पुराने वस्त्र बदलें और उन्हें नए वस्त्र पहनाएं।
  4. दान-पुण्य: ग्रहण के बाद स्नान करके अन्न, वस्त्र या धन का दान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है।

Holi 2026 Date, Chandra Grahan 2026, Sutak Kaal Holi, Holika Dahan 2026, When is Holi, Lunar Eclipse Holi 2026, Holi in Sutak Kaal, Holika Dahan Muhurat, Religion News, When to celebrate Holi, When to play Holi, Holi kab hai, Holi 2026, happy Holi

धर्म और परंपरा का पालन करना हमारे जीवन में सुख और समृद्धि लाता है।

इसलिए, इस बार 4 मार्च को ही रंगों का त्योहार मनाकर अपने परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करें।

#Holi2026 #LunarEclipse #ChandraGrahan #HoliDate #HoliRules #SutakKaal 

- Advertisement -spot_img