Indian Women Hold Most Gold: एक वक्त था जब भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां दुनिया का सबसे ज्यादा सोना था।
मगर गुजरते वक्त के साथ लुटेरों और अंग्रेंजो ने भारत का काफी खजाना खाली कर दिया और अपने देश ले गए।
मगर अभी भी भारत में सोने की कोई कमी नहीं है, जिसका सबूत है वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ये रिपोर्ट।
इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया का 11 फीसदी सोना भारतीय महिलाओं के पास है।
भारतीय महिलाओं के पास 24000 टन सोना
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24000 टन सोना है।
यह गहनों के रूप में दुनिया के कुल सोने के भंडार का लगभग 11 फीसदी है।
भारतीय महिलाओं के पास ये सोना टॉप 5 देशों के टोटल गोल्ड से अधिक है।

इस राज्य में सबसे ज्यादा सोना
भारतीय महिलाओं के इस सोने में दक्षिण भारत के कुल सोने का 40 फीसदी हिस्सा है।
इसमें अकेले तमिलनाडु का हिस्सेदारी 28 फीसदी है।
इन 6 देशों को छोड़ा पीछे
इस खुलासे के साथ ही भारतीय महिलाओं ने अमेरिका-चीन जैसे कई बड़े देशों को भी सोने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
आइए जानते हैं किस देश के पास कितना सोना है…

इसका मतलब है कि इन देशों के सोने के भंडार को मिलाने पर भी यह भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोने से कम ही होगा।
सदियों से सोना जोड़ रही हैं महिलाएं
अब बात करते हैं कि आखिर भारतीय महिलाओं के पास इतना सोना आता कहां से है।
दरअसल, भारतीय घरों में सदियों से ही सोने के गहने जोड़ने की परंपरा है।
जब लड़की की शादी होती है तो उसे सोने के काफी गहने देकर ससुराल भेजा जाता है और ससुराल में भी महिलाओं को सोने के गहने मिलते हैं।
ये परंपरा देश के हर हिस्से में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलती रहती है।
इसे स्त्री धन भी कहा जाता है जिस पर पूरा हक महिलाओं का ही होता है।

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि भले ही हीरे और प्लेटिनम के नए-नए तरह के गहने क्यों न आ जाएं।
भारतीय महिलाओं के बीच सोने के गहनों का क्रेज कभी कम नहीं होगा और न ही कोई इनकी जगह ले पाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें-
MahaKumbh Hotel Scam: साइबर ठगों ने होटल बुकिंग के लिए बनाई फर्जी वेबसाइट्स, देखें पूरी लिस्ट
6 दिन में ही खत्म हुआ 13 साल की बाल साध्वी का संन्यास, निष्कासित हुए दीक्षा देने वाले संत