प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का भी थीं साथ
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली 13 मई को प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे।
मंगलवार सुबह उन्होंने केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान पत्नी अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थीं।
India-Pakistan ceasefire: जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में हालात सामान्य, बाजार-स्कूल खुले
भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज, मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), पंजाब (Punjab) और राजस्थान (Rajasthan) में हालात सामान्य हैं।
तीनों राज्यों के प्रभावित इलाकों में सुबह से ही बाजार खुल गए हैं।
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि फिलहाल किसी भी दुश्मन ड्रोन की गतिविधि नहीं देखी गई है।
स्थिति पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है।
आज रिटायर्ड होंगे देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, CJI का 6 महीने का ऐतिहासिक कार्यकाल खत्म
भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना आज सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) हो रहे हैं।
सेवानिवृत्तति के साथ ही चीफ जस्टिस संजीव खन्ना का 6 महीने का ऐतिहासिक कार्यकाल का समापन हो जाएगा।
BJP Tiranga Yatra: बीजेपी आज से देशभर में निकालेगी ‘तिरंगा यात्रा’
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर बीजेपी ने आज से देश भर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेगी।
भाजपा इस अभियान के जरिए जनता को यह बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने कैसे अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया।
हालांकि इस यात्रा की औपचारिक रूप से बीजेपी की यात्रा के तौर पर पेश नहीं किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में मुंडन कार्यक्रम में बच्चों ने खाई मटका कुल्फी, 40 से ज्यादा बीमार
Matka Kulfi Food Poisoning: घटनाक्रम सीरोह जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेडा का है।
बच्चे गांव में एक मुंडन के कार्यक्रम में आए थे। अब उस कुल्फी वाले का पता लगाया जा रहा है, जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी। आला अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं।
दिग्विजय सिंह आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल में दिखाएंगे फिल्म ‘फुले’
राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले की स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं।
वे आज 13 मई, मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को फुले फ़िल्म दिखाएंगे।
इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस नेता एक सतह फिल्म फुले देखेंगे।
रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर नया अभियान
मध्यप्रदेश में बीजेपी नया अभियान शुरू करने जा रही है।
यह नया अभियान रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के मौके पर शुरू होगा।
नया अभियान 21 से 31 मई के बीच चलाया जाएगा।
इसी कड़ी में 31 मई को अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती प्रदेश भर में मनाई जाएगी।
आवारा कुत्तों का आतंक: बच्चे पर किया हमला, महिला की बहादुरी से बची जान
मध्य प्रदेश के नीमच शहर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला।
यहां महावीर नगर से एक घटना सामने आई, जो कि रविवार की बताई जा रही है। जहां आवारा कुत्तों के एक झुंड ने राह से गुजर रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया।
यह पूरी घटना इलाके में एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जिसमें कुत्तों के समूह को बच्चे को बुरी तरह से नोचते हुए देखा जा सकता है।
MP वेदर: भोपाल-इंदौर समेत 7 संभाग में बारिश का अलर्ट: 38 जिलों में चलेगी आंधी
मध्यप्रदेश में एक्टिव 3 सिस्टम- वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है।
सोमवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहेगा।
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 7 संभाग के 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है।
रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।