Wife Killed Husband: भारतीय परंपरा में पत्नी और पति का रिश्ता बेहद पवित्र माना गया है। ये 7 जन्मों का बंधन है। जिसमें दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साझेदार होते हैं।
मगर हाल ही में एक के बाद एक ऐसी कई घटनाएं हुई हैं, जिसने इस रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली पत्नियां अब अपने ही पति की जान लेने पर उतारू हो गई है।
इन घटनाओं ने पूरे समाज को दहला कर रख दिया है।
आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही केसेज के बारे में जहां पत्नियां ही पति की कातिल निकली…
1. राजा रघुवंशी केस: हनीमून ट्रिप में पति की हत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई।
मात्र 9 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए।
22 मई को उन्होंने शिलांग से बाइक किराए पर ली और नोंग्रियाट गांव के पास गए।
अगले दिन उनकी बाइक एक ढाबे के पास खड़ी मिली, लेकिन दोनों गायब थे।
24 मई को परिवार का उनसे संपर्क टूट गया। 2 जून को राजा का शव गहरी खाई में मिला, जबकि सोनम लापता रही।
9 जून को गाजीपुर (यूपी) में सोनम ने आत्मसमर्पण किया।
पुलिस ने पूछताछ में खुलासा किया कि सोनम ने ही तीन साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की योजना बनाई थी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…
2. सौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम में सीमेंट से दबा दिया शव
3 मार्च 2025 को मेरठ के सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
मुस्कान ने सौरभ के शव के 30 से ज्यादा टुकड़े किए, उसे नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया।
फिर दोनों घूमने चले गए।

जब परिवार ने सौरभ को ढूंढना शुरू किया, तो पुलिस ने ड्रम से उसका शव बरामद किया।
मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह केस “नीला ड्रम मर्डर केस” के नाम से चर्चित हुआ।
3. अमित हत्याकांड: सांप काटने का झूठा दावा
मेरठ के ही अमित कुमार की पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया और दावा किया कि सांप काटने से उसकी मौत हुई है।

लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि अमित का गला घोंटकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने रविता और अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया।
4. नौशाद हत्याकांड: सऊदी से लौटे पति को मारकर बैग में फेंका
देवरिया (यूपी) के नौशाद सऊदी अरब में काम करते थे।
अप्रैल 2025 में वह घर लौटा। लेकिन 10 दिन बाद ही उसकी पत्नी ने अपने भांजे (प्रेमी) के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

हत्यारों ने शव को ट्रॉली बैग में भरकर गांव से 60 किमी दूर फेंक दिया।
पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया।
5. प्रवीण हत्याकांड: रील्स बनाने वाली पत्नी ने की हत्या
हरियाणा के भिवानी में प्रवीण की पत्नी रवीना सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए मशहूर थी।
उसकी मुलाकात सुरेश से हुई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया।

बाद में दोनों ने मिलकर प्रवीण की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने रवीना और सुरेश को गिरफ्तार कर लिया।
6. दीपक हत्याकांड: रेलवे कर्मचारी को पत्नी ने घोंटा गला
बिजनौर (यूपी) के दीपक कुमार, जो रेलवे में कर्मचारी थे, की मौत संदिग्ध हालात में हुई।
पत्नी शिवानी ने दावा किया कि दीपक की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
लेकिन पोस्टमार्टम में पता चला कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई थी।

इसके बाद शिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया।
7. औरेया में शादी के 15 दिन बाद पति का मर्डर
औरैया में दिलीप नाम के युवक की शादी के 15 दिन बाद ही हत्या कर दी गई।
हत्या की साजिश दिलीप की पत्नी प्रगति ने प्रेमी अनुराग के साथ मिलकर रची थी।
प्रगति और अनुराग पिछले चार साल से रिलेशन में थे। प्रगति किसी भी हाल में अनुराग को पाना चाहती थी।

शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में प्रगति और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया।
ये केस दिखाते हैं कि कैसे रिश्तों में विश्वासघात और स्वार्थ ने प्यार को खूनी खेल में बदल दिया।
पुलिस की जांच ने इन पत्नियों के क्रूर चेहरे उजागर किए, जिन्होंने पति को मारकर प्यार के नाम पर धोखा दिया।