Homeन्यूजशादी का झांसा देने वाले युवक को महिला ने जमकर पीटा, कोर्ट...

शादी का झांसा देने वाले युवक को महिला ने जमकर पीटा, कोर्ट में समझौते के लिए बना रहा था दबाव

और पढ़ें

Victim Beats Accused: एक महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की सड़क पर जमकर पिटाई कर दी।

यह हाई वोल्टेज ड्रामा इंदौर की सड़क पर देखने को मिला।

युवक और महिला एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहते थें।

युवक ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

महिला ने केस दर्ज कराया था और आरोपी को जेल भी हुई थी।

वहीं, सोमवार को जब महिला का आरोपी से सामना हुआ, तो वह गुस्से में आ गई और उसकी पिटाई कर दी।

एक्स बॉयफ्रेंड की सड़क पर पकड़कर पिटाई

पूरा मामला छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र के मधु मिलन चौराहे का है।

यहां एक महिला ने बाइक सवार युवक की सड़क पर पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जब महिला आरोपी की पिटाई कर रही थी, तो इस दौरान लोग युवक को मनचला समझकर हस्तक्षेप करने आए।

जिस पर महिला ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत किया है।

Victim Beats Accused
Victim Beats Accused

इसके बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और स्टाफ ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया।

हॉस्टल पर भेजे गुंडे, फेक आईडी बनाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कोर्ट से बाहर आने के बाद यह विवाद हुआ है।

दरअसल, सोमवार को मुकेश यादव की कोर्ट में पेशी थी।

जब महिला ने उसे देखा, तो वह गुस्से से भड़क गई और उसकी पिटाई कर दी।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी।

जिससे उसे लगातार कॉल्स आ रहे थे और वह काफी परेशान हो चुकी थी।

Victim Beats Accused
Victim Beats Accused

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल से छुटकर आया है।

आरोपी ने महिला के हॉस्टल पर गुंडे-बदमाशों को भेजकर हंगामा करवाया।

यहां तक सोशल मीडिया पर पीड़िता के नाम की फेक आईडी बनाई उसके फोटो और नंबर डालकर कार्ल गर्ल बताया।

जिसके बाद पीड़िता ने जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।

महिला ने युवक के खिलाफ आजाद नगर थाने में पहले से केस दर्ज कराया हुआ है।

जिसमें आरोप है कि मुकेश उसे कोर्ट में समझौते के लिए दबाव बना रहा है।

लिव-इन रिलेशनशिप में रहा, शादी का झांसा दिया

पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह एक होटल में मैनेजर के रूप में काम करती थी।

इसी दौरान वह मुकेश यादव के संपर्क में आई थी, फिर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म के बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया।

8 नवंबर 2024 को महिला ने आरोपी के खिलाफ के आजाद नगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

इसके बाद आरोपी को जेल भी जाना पड़ा पर 8 जनवरी 2025 को वह जमानत पर बहार आ गया था।

जेल से छूटने के बाद मुकेश ने महिला की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।

महिला का कहना है कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ बहुत गलत किया है और वह मानसिक रूप से परेशान है।

वहीं, पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -spot_img