Homeन्यूजभोपाल में बप्पा की विदाई के लिए खास इंतजाम: 7 घाटों पर...

भोपाल में बप्पा की विदाई के लिए खास इंतजाम: 7 घाटों पर 184 गोताखोर तैनात, क्रेन और पोकलेन से होगा विसर्जन

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bhopal Ganesh Visarjan 2026: झीलों की नगरी भोपाल में गणेशोत्सव के बाद अब प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

डोल ग्यारस (एकादशी) से शुरू हुआ मूर्तियों के विसर्जन का यह दौर अनंत चतुर्दशी तक बड़ी धूमधाम के साथ चलेगा।

पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों से गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विसर्जन जुलूस निकाले जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं के इस भारी उत्साह को देखते हुए घाटों पर किसी भी अप्रिय घटना या हादसे को रोकने के लिए भोपाल नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर एक मजबूत सुरक्षा प्लान तैयार किया है।

इस बार आम जनता के पानी में उतरने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

घाटों पर क्रेन और गोताखोरों का कड़ा पहरा

शहर के 7 सबसे प्रमुख विसर्जन घाटों—खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़), हथाईखेड़ा डैम, शाहपुरा, मालीखेड़ी और आर्च ब्रिज घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मूर्तियों के सुरक्षित विसर्जन के लिए 13 बड़ी क्रेन और 12 पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं। इनकी मदद से ही मूर्तियों को जल में प्रवाहित किया जाएगा।

इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 184 कुशल गोताखोर और तैराक घाटों पर चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेंगे।

कर्मचारियों को लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय, बोट, ट्यूब और रस्सियों जैसे जरूरी उपकरणों से लैस किया गया है।

नगर निगम लगाएगा कलेक्शन स्टॉल

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने शहर के दो दर्जन से भी ज्यादा मुख्य स्थानों पर विशेष स्टॉल लगाए हैं।

ये स्टॉल लालघाटी चौराहा, गांधी नगर, करोंद चौराहा, कोलार, रायसेन रोड और अवधपुरी जैसे इलाकों में बनाए गए हैं।

श्रद्धालु अपने घर या पंडाल की पूजा-अर्चना पूरी करने के बाद मूर्तियां इन स्टॉलों पर सौंप सकते हैं।

इसके बाद नगर निगम की टीम पूरे सम्मान और रीति-रिवाज के साथ इन मूर्तियों का सामूहिक विसर्जन करेगी।

रोशनी से जगमगाए विसर्जन मार्ग और घाट

जुलूस और चल समारोह के दौरान श्रद्धालुओं को अंधेरे या किसी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रकाश की व्यापक व्यवस्था की गई है।

नगर निगम ने विसर्जन घाटों पर 1090 एलईडी फ्लड लाइटें लगाई हैं।

वहीं, जुलूस के प्रमुख रास्तों पर 575 अतिरिक्त फ्लड लाइटें लगाई गई हैं, ताकि पूरा रास्ता रोशन रहे।

पूरे विसर्जन पर्व के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम से सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए सभी घाटों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

#BhopalGaneshVisarjan #GaneshVisarjan2026 #BhopalNews #GaneshUtsavBhopal #BhopalPolice #BhopalMunicipalCorporation #AnantChaturdashi

- Advertisement -spot_img