Bihar CM Nitish Kumar: बिहार में एक बार फिर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं।
20 नवंबर, गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
उपमुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल ने ली शपथ
नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी शपथ ली।
इसके अलावा 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
Nitish Kumar takes oath as the Bihar Chief Minister for the 10th time at Patna’s historic Gandhi Maidan pic.twitter.com/zaR6uuKcQ5
— ANI (@ANI) November 20, 2025
नए मंत्रिमंडल में भाजपा के 14, जदयू के 8, लोजपा (रामविलास) के 2 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री शामिल हैं।
मंत्रिमंडल में जमा खान एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi and Bihar CM Nitish Kumar thank the people of the state for the NDA’s unprecedented victory in the Bihar Assembly elections.
NDA returned to power in Bihar with 202 out of 243 seats.
(Source: DD News) pic.twitter.com/9PBmsCQC3P
— ANI (@ANI) November 20, 2025
पीएम मोदी का अंदाज और दिग्गजों की मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा।
इस ऐतिहासिक समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात, हरियाणा, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बिहार में मोदी जी ने गर्दा उड़ा दिया…
जय हो बिहार #NitishKumar #BiharCM pic.twitter.com/OgRJDwjD14
— Mahant Adityanath 2.0 (@MahantYogiG) November 20, 2025
मंत्रिमंडल में नए चेहरे
नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को प्राथमिकता दी गई है।
कुल 13 नए चेहरों को मंत्री बनाया गया है।
रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह जैसे नेताओं को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
चिराग पासवान की पार्टी से दो विधायकों को मंत्री बनाया गया है, जिनमें संजय सिंह भी शामिल हैं।
संजय सिंह महुआ सीट से चुनाव जीते हैं, जहां उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव को हराया था।
मैं, नीतीश कुमार, ईश्वर की शपथ लेता हूं…
यह वाक्य करोड़ों बिहारवासियों के अटूट विश्वास और आत्मविश्वास का प्रतीक है।
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से एक बार फिर यह स्वर गूंजेगा और बिहार विकास की एक नई यात्रा पर अग्रसर होगा।
इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण अवसर पर समस्त बिहारवासियों को… pic.twitter.com/FlDI6twNAV— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 20, 2025
26 मंत्रियों ने ली शपथ (bihar cabinet minister list 2025)
BJP कोटे से 14 मंत्री
- सम्राट चौधरी – मुंगेर – कुशवाहा
- विजय सिन्हा – लखीसराय – भूमिहार
- दिलीप जायसवाल – वैश्य – किशनगंज
- मंगल पांडे – ब्राह्मण – सिवान
- नितिन नवीन – कायस्थ – पटना
- सुरेंद्र मेहता – कुशवाहा – बेगूसराय
- संजय टाइगर – राजपूत – आरा
- लखेंद्र पासवान- पासवान – वैशाली
- श्रेयसी सिंह – राजपूत – जमुई
- अरुण शंकर प्रसाद- सुढी- मधुबनी-
- राम कृपाल यादव – यादव – पटना
- रमा निषाद – मल्लाह- मुजफ्फरपुर
- नारायण शाह – बनिया- चंपारन
- प्रमोद कुमार चंद्रवंशी – अति पिछड़ा – औरंगाबाद
जेडीयू कोटे से 9 मंत्री
- नीतीश कुमार – कुर्मी – नालंदा
- अशोक चौधरी- दलित – पटना
- लेसी सिंह- राजपूत – पूर्णिया
- सुनील कुमार- दलित – गोपालगंज
- विजेंद्र यादव- यादव- सुपौल
- श्रवण कुमार- कुर्मी – नालंदा
- विजय चौधरी- भूमिहार- समस्तीपुर
- मदन साहनी- मल्लाह – दरभंगा
- जमा ख़ान- मुस्लिम- कैमूर
एलजेपी कोटे से 2 मंत्री
- संजय पासवान – पासवान- बेगूसराय
- संजय सिंह – राजपूत – वैशाली
हम कोटे से एक मंत्री
- संतोष कुमार सुमन – दलित – गया
आरएलएम कोटे से एक मंत्री
- दीपक प्रकाश – कुशवाहा – नॉन इलेक्टेड
#WATCH पटना के गांधी मैदान में शपथ समारोह में विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी ने बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/BIFZvK5HsM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर
- 74 वर्षीय नीतीश कुमार ने पहली बार 3 मार्च 2000 को महज 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
- नवंबर 2005 से वह लगातार इस पद पर बने हुए हैं, सिवाय 2014-15 के 9 महीने के छोटे अंतराल के।
- बिहार में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन ने 243 में से 202 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था।
- भाजपा ने 89, जदयू ने 85 और लोजपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी।
- 19 नवंबर को नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद आज नई सरकार का गठन किया गया।


