HomeTrending NewsBihar Diwas 2025: 22 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है बिहार...

Bihar Diwas 2025: 22 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है बिहार दिवस, जानें इसका ऐतिहासिक महत्व

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Bihar Diwas 2025: हर साल 22 मार्च को बिहार स्थापना दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन बिहार की स्थापना की गई थी।

यह दिन बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर को याद करने और राज्य की समृद्धि, विकास तथा उपलब्धियों का उत्सव मनाने का अवसर है।

बिहार दिवस के मौके पर जानते हैं इसका इतिहास और महत्व, साथ ही जानेंगे इस साल क्या है बिहार दिवस की थीम…

22 मार्च को ही क्यों मनाते हैं बिहार दिवस

22 मार्च 1912 को ही बिहार बंगाल प्रांत से अलग होकर नया राज्य बना था।

2025 में बिहार की स्थापना के 113 साल पूरे हो गए।

प्रदेश में होंगे खास आयोजन

बिहार दिवस के मौके पर पूरे राज्य में एक हफ्ते तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला और उत्सव आयोजित किए जाते हैं।

Bihar Diwas, Bihar Foundation Day, 22 march, why bihar diwas celebrated, why bihar diwas on 22 march,
Bihar Diwas 2025

यह दिन बिहार के लोगों के लिए एक विशेष महत्व रखता है।

बिहार दिवस, बिहार के लोगों को अपनी सांस्कृतिक धरोहर, शिक्षा, कला, साहित्य और संघर्ष की प्रेरणा देने का दिन होता है।

देश के 75 स्थानों पर कार्यक्रम

बिहार दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के तमाम नेता देशभर में लगभग 75 स्थानों पर आयोजित होने वाले समारोहों का हिस्सा होंगे।

ये समारोह एक सप्ताह तक आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा नेताओं ने इस आयोजन को ‘स्नेह मिलन’ का नाम दिया है और इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल का हिस्सा बताया है।

इस पहल के तहत देश की विविध संस्कृति को हर जगह मनाने की परिकल्पना की गई है।

Bihar Diwas, Bihar Foundation Day, 22 march, why bihar diwas celebrated, why bihar diwas on 22 march,
Bihar Diwas 2025

बिहार दिवस की थीम

इस साल बिहार दिवस की थीम- ”उन्नत बिहार, विकसित बिहार” है।

इसके तहत बिहार के विभिन्न शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर राज्य की लोक कला, संगीत, नृत्य और भोजन की विविधता का भी जश्न मनाया जाता है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।

पीएम मोदी ने बिहार दिवस की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के नेता चिराग पासवान ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “गर्व से कहो, हम बिहारी है! बिहार के स्थापना दिवस पर सभी बिहार वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।”

बिहार का ऐतिहासिक योगदान

  • भारतीय इतिहास में बिहार का महत्वपूर्ण योगदान हैं। यहां मौजूद नालंदा विश्वविद्यालय को प्राचीन काल में ज्ञान केंद्र कहा जाता था।
  • भगवान बुद्ध ने बिहार के बोध गया में ही ज्ञान प्राप्त किया था।
  • चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक जैसे महान सम्राट भी बिहार की भूमि में पैदा हुए थे।
  • महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का जन्म भी बिहार में ही हुआ था।
- Advertisement -spot_img