Demand of MNC Employees: दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे पहले आतिशी सरकार ने सफाई मित्र और श्रमिकों को साधा है।
दिल्ली सरकार के इस फैसले ने मध्य प्रदेश के सफाई मित्र और श्रमिकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
अब नगर निगम कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से दिल्ली सरकार की तरह निर्णय लेने की मांग की है।
सफाई मित्र और श्रमिक आतिशी सरकार के फैसले से खुश
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरु हो गई है, नई सीएम आतिशी ने सफाई मित्र और श्रमिकों को साधा है।
दिल्ली सरकार के इस फैसले का असर भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों पर हुआ है।
सफाई मित्र और श्रमिकों को लेकर लिए गए दिल्ली सरकार के फैसले ने मध्य प्रदेश के सफाई मित्र और श्रमिकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।
अब एमपी के सफाई मित्रों और श्रमिकों ने मोहन सरकार से इस दिशा में विचार कर जल्द निर्णय लेने की मांग की है।
ये है वो फैसला जिसने बढ़ाई सफाई मित्रों की उम्मीद
आतिशी सरकार ने अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों के वेतन में वृद्धि कर दी है।
इस फैसले पर भोपाल नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि मध्य प्रदेश में डेढ़ लाख से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं।
जिन्हें अकुशल, अर्द्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल के रूप में वेतन दिया जा रहा है। महंगाई महीने-दर-महीने बढ़ती जा रही है।

अकेले भोपाल नगर निगम में 13 हजार श्रमिक हैं, जिन्हें 8 से 10 हजार रुपए महीना वेतन मिलता है।
इतने वेतन में जीवन बसर करना मुश्किल है।
वहीं कई जोन में तो यह वेतन भी समय पर नहीं मिलता है।
ऐसे में श्रमिकों से अच्छे काम की उम्मीद की जाती है।
फिर भी हम सभी परेशानियों को एक ओर रखकर शहर को साफ रखते हैं।
इसलिए मध्य प्रदेश के सफाई मित्र और श्रमिकों ने भी दिल्ली की तर्ज पर वेतन वृद्धि की मांग की है।
श्रमिकों को कितना वेतन दे रही दिल्ली और एमपी सरकार

ये खबर भी पढ़ें – मध्य प्रदेश वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 38 अफसरों का हुआ तबादला