Homeन्यूजनेताओं पर भड़के बागेश्वर बाबा: बोले- 3 महीने बंद हो सैलरी, चार्टर्ड...

नेताओं पर भड़के बागेश्वर बाबा: बोले- 3 महीने बंद हो सैलरी, चार्टर्ड प्लेन से उड़ने पर भी लगे रोक

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Dhirendra Shastri: उत्तराखंड के पवित्र बद्रीनाथ धाम में इन दिनों बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है।

21 दिनों की कठिन साधना पूरी करने के बाद बाबा अब सत्यनारायण भगवान की कथा सुना रहे हैं।

कथा के दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री अपने चिर-परिचित मजाकिया और बेबाक अंदाज में नजर आए।

उन्होंने देश की राजनीति, महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये को लेकर ऐसी बातें कहीं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bageshwar Baba, Dhirendra Shastri, husband-wife relationship, seven vows, married life, wise life partner, Bageshwar Dham, marriage tips, Baba controversy, narrator, narrator controversy, Bageshwar Baba controversy, Dhirendra Shastri controversy,

 

‘ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दें, तब हम 1 रुपया दें’

देश की अर्थव्यवस्था और रुपये की कीमत पर बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने हंसते हुए कहा, “हमारा एक सपना है। हम चाहते हैं कि भारत का रुपया इतना ताकतवर हो जाए कि अमेरिका के ट्रंप चच्चा जब हमें 30 डॉलर दें, तब जाकर हम उन्हें अपना 1 रुपया दें।”

उनके इस अंदाज पर कथा में बैठे श्रद्धालु भी मुस्कुराने लगे।

नेताओं की सैलरी और चार्टर्ड प्लेन पर रोक की मांग

नेताओं और देश की व्यवस्था पर तंज कसते हुए बाबा ने कहा कि जब वह अपनी साधना से बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि देश में बहुत सारे कांड हो चुके हैं।

उन्होंने बेरोजगारी पर बात करते हुए कहा, “भारत भी गजब देश है, जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, यहाँ तो उनकी राजनीतिक पार्टियां बन गई हैं। इससे साफ पता चलता है कि देश में बेरोजगारी कितनी बढ़ गई है।”

महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता से तो अपील करती है कि वे डीजल-पेट्रोल कम जलाएं और बचत करें, लेकिन नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर कोई रोक नहीं लगाता।

उन्होंने सुझाव दिया कि देश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सैलरी कम से कम तीन महीने के लिए बंद कर दी जानी चाहिए और उनके चार्टर्ड प्लेन से उड़ने पर भी रोक लगनी चाहिए।

गाय को राष्ट्र माता बनाने के लिए बड़ा आंदोलन

धीरेंद्र शास्त्री ने गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का एलान किया है।

उन्होंने बताया कि आने वाली 27 जुलाई को देश के हर जिले में इसके लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा और एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने मौलाना मदनी का जिक्र करते हुए कहा, “हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं और कुछ लोग रोटी के साथ गाय को ही खा जाते हैं। लेकिन खुशी की बात है कि अब वे लोग भी गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आ रहे हैं। हमारा देश सचमुच बदल रहा है।”

उन्होंने देश के सभी संतों और सनातनी लोगों से अपील की है कि वे दिल्ली पहुंचकर इस मांग को और मजबूत करें।

#DhirendraShastri #BageshwarDham #Badrinath #PoliticiansSalary #CowRashtraMata #YogiAdityanath #TrendingNews #SanatanDharma

- Advertisement -spot_img