Homeन्यूजअब बिना टिकट यात्रा करने, महिला कोच में बैठने पर लगेगा भारी...

अब बिना टिकट यात्रा करने, महिला कोच में बैठने पर लगेगा भारी जुर्माना; जानिए रेलवे के नए नियम

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Indian Railways New Rules 2026: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है।

अगर आप भी अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो अब आपको अपनी आदतें और सावधानी थोड़ी और बढ़ानी होगी।

केंद्र सरकार आगामी 1 जुलाई से रेलवे के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने की तैयारी में है।

ये बदलाव ‘जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2026’ के तहत किए जा रहे हैं, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है।

रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे को इस नए कानून की जानकारी दे दी है।

नया नियम लागू होते ही बिना टिकट यात्रा करने वालों से लेकर ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से सामान बेचने वालों तक, सबकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

आइए जानते हैं कि 1 जुलाई से आपके सफर पर क्या असर पड़ने वाला है और रेलवे आपके लिए कौन से नए नियम ला रहा है।

Trains Temporarily Cancelled

बिना टिकट और पुराने टिकट पर सफर किया तो लगेगा तगड़ा झटका

रेलवे में अक्सर देखा जाता है कि लोग बिना टिकट या पुराने/इस्तेमाल हो चुके टिकट पर ही सफर करने निकल जाते हैं।

अब ऐसे लोगों पर लगाम कसने के लिए रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 में संशोधन किया जा रहा है।

फिलहाल अगर कोई बिना टिकट पकड़ा जाता है, तो उससे तय किराए के साथ न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना लिया जाता है।

लेकिन नए प्रस्ताव के मुताबिक, 1 जुलाई से इस न्यूनतम जुर्माने को सीधे दोगुना यानी 500 रुपये कर दिया जाएगा।

यानी अब पकड़े जाने पर आपकी जेब पर सीधे डबल असर पड़ेगा।

इसके अलावा, यदि कोई यात्री मौके पर जुर्माना या किराया देने से इनकार करता है, तो रेलवे उसे सीधे सक्षम अदालत में पेश कर कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।

Railways Cancelled 46 trains

दूसरे के नाम के टिकट पर यात्रा? अब भूलकर भी मत करना

त्योहारों या छुट्टियों के दिनों में जब कंफर्म टिकट नहीं मिलता, तो कई लोग अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के नाम पर बुक टिकट पर यात्रा करने का रिस्क ले लेते हैं।

रेलवे अब इस धांधली को रोकने के लिए सख्त हो गया है।

नए नियमों के अनुसार, अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से जारी टिकट पर सफर करते हुए पकड़े गए, तो रेलवे अधिकारी आपका टिकट तुरंत जब्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही आपको उस सफर का पूरा किराया, अतिरिक्त शुल्क और कम से कम 500 रुपये का जुर्माना भी अलग से देना होगा।

रेलवे का मकसद टिकटों की कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल को पूरी तरह से रोकना है।

महिला कोच में घुसने वाले पुरुषों की अब खैर नहीं, लगेगा ₹2500 का फाइन

ट्रेनों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं।

अक्सर देखा जाता है कि लोकल ट्रेनों या एक्सप्रेस ट्रेनों के महिला कोच (Women’s Reserved Coach) या आरक्षित सीटों पर पुरुष यात्री जबरन बैठ जाते हैं।

Lalu Yadav, IRCTC scam, Land for Job Scam, Tejashwi Yadav, Rabri Devi, RJD, Bihar Chunav, CBI Case, Rouse Avenue Court, IRCTC Hotel Tender, Lalu Yadav Corruption Case, BNR Hotels, Lalu Yadav IRCTC Ghotala, Bihar elections 2025 Lalu Yadav scam

महिलाओं की सुरक्षा और उनके आराम को ध्यान में रखते हुए रेलवे इस बार बेहद सख्त कदम उठाने जा रहा है।

नए नियमों के तहत, यदि कोई पुरुष यात्री महिलाओं के लिए आरक्षित कोच, सीट या बर्थ पर बैठा पाया जाता है, तो उस पर 2500 रुपये तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

इतना ही नहीं, रेलवे के चेकिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों को यह अधिकार भी दिया गया है कि वे ऐसे पुरुष यात्रियों को तुरंत उस कोच या सीट से उतारकर बाहर कर दें।

स्टेशन और ट्रेन में भीख मांगने और सामान बेचने पर कड़ा एक्शन

रेलवे स्टेशनों और चलती ट्रेनों के भीतर बिना अनुमति (No Vendor License) सामान बेचने वाले हॉकरों और भीख मांगने वाले लोगों के कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नए कानून में इस पर भी कड़ा शिकंजा कसा गया है।

प्रस्ताव के मुताबिक, रेलवे परिसर या ट्रेन के भीतर बिना परमिशन सामान बेचने वालों और भीख मांगने वालों पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

अगर कोई व्यक्ति बार-बार इस नियम को तोड़ता हुआ पाया जाता है, तो उसे भारी जुर्माने के साथ एक साल तक की जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

नियमों का पालन ही सफर को बनाएगा सुहाना

रेलवे के इन नए नियमों को देखकर भले ही शुरुआत में लगे कि यात्रियों को झटका लगा है, लेकिन गहराई से देखा जाए तो ये नियम आम और ईमानदार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ही बनाए जा रहे हैं।

कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को परेशानी न हो, महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिले और ट्रेनों में गंदगी या अव्यवस्था न फैले, इसी मकसद से ये बदलाव किए जा रहे हैं।

इसलिए, 1 जुलाई से जब भी घर से निकलें, हमेशा सही और वैध टिकट के साथ ही सफर की शुरुआत करें।

#IndianRailways #RailwayNewRules #TrainTicket #TravelUpdate #IndianRailNews #IRCTC Update

- Advertisement -spot_img