Homeन्यूजहोलिका दहन की लपटों में 'कलयुगी मांएं'! इंदौर में जलेंगे बच्चों की...

होलिका दहन की लपटों में ‘कलयुगी मांएं’! इंदौर में जलेंगे बच्चों की हत्या करने वाली 11 आरोपियों के पुतले

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Indore Holika Dahan 2026: होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

लेकिन इस साल इंदौर की ‘पौरुष संस्था’ ने होलिका दहन को एक बेहद गंभीर सामाजिक संदेश देने का जरिया बनाया है।

2 मार्च को महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले होलिका दहन में इस बार आग की लपटों में पौराणिक पात्र होलिका के साथ-साथ समाज की 11 ‘आधुनिक हत्यारिनों’ के पुतले भी जलेंगे।

ये वे महिलाएं हैं जिन पर अपने ही मासूम बच्चों की जान लेने जैसे जघन्य अपराधों के आरोप हैं।

Indore Holika Dahan 2026, effigies of accused mothers, Paurush Sanstha Indore, Bengaluru CEO case, child murder Indore, social awareness campaign, Holika Dahan message, Hindi news

पौरुष संस्था का दावा है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि उन बच्चों को न्याय दिलाना है जो खुद को बचाने में असमर्थ थे।

क्या है संस्था का उद्देश्य?

संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि पौराणिक कथाओं में होलिका ने प्रह्लाद को जलाने का प्रयास किया था, जिसे अच्छाई ने हरा दिया।

आज के दौर में, जब परिवार के अंदर ही रिश्तों का खून हो रहा है और माता-पिता ही बच्चों के कातिल बन रहे हैं, तो यह होलिका दहन एक कड़ा संदेश देने के लिए है।

Indore Holika Dahan 2026, effigies of accused mothers, Paurush Sanstha Indore, Bengaluru CEO case, child murder Indore, social awareness campaign, Holika Dahan message, Hindi news

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बढ़ रहे पारिवारिक विवादों, अपराधों और बच्चों के प्रति हिंसा के मुद्दे पर चर्चा शुरू करना है।

यह एक प्रतीकात्मक तरीका है जिससे इन महिलाओं के कृत्यों की निंदा की जा सके और लोगों को जागरूक किया जा सके।

संस्था ने इंदौर की जनता से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल हों और समाज में बढ़ती इस विकृति के खिलाफ एकजुट हों।

Indore Holika Dahan 2026, effigies of accused mothers, Paurush Sanstha Indore, Bengaluru CEO case, child murder Indore, social awareness campaign, Holika Dahan message, Hindi news

11 चेहरों वाली मॉडर्न होलिका

होलिका के पुतले पर देश भर के चर्चित मामलों से जुड़ी 11 महिलाओं के चेहरे लगाए जाएंगे।

इसमें सबसे प्रमुख बेंगलुरु की महिला CEO का मामला है, जिस पर अपने ही 4 साल के मासूम बेटे की हत्या करने का आरोप है।

इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आए खौफनाक मामलों को इसमें शामिल किया गया है:

  • बेंगलुरु (सूचना सेठ): कोर्ट के आदेश के बाद पति को बेटे से मिलने से रोकने के लिए उसने बेटे की हत्या की और लाश को सूटकेस में भरकर ले गई।

  • यूपी (बांदा – दुर्गावती): यह मामला रूह कंपा देने वाला है, जहाँ दुर्गावती ने 33 मासूम बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया और उनके अश्लील वीडियो बनाकर डार्क वेब पर बेचे।

  • हरियाणा (पानीपत – पूनम): जलन की भावना से उसने अपने 3 साल के बेटे सहित 4 बच्चों की जान ले ली।

  • ग्वालियर (ज्योति राठौर): अवैध संबंधों के बीच में आने पर अपने बच्चे को दूसरी मंजिल से फेंक दिया।

  • अन्य आरोपी: राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और यूपी के अन्य शहरों से सीमा, भारती, संजू देवी, मुस्कान, सुनीता शर्मा, शरण्य और प्रियंका जैसी आरोपी महिलाओं के चेहरे भी इस पुतले का हिस्सा होंगे।

Indore Holika Dahan 2026, effigies of accused mothers, Paurush Sanstha Indore, Bengaluru CEO case, child murder Indore, social awareness campaign, Holika Dahan message, Hindi news

विवाद और कानूनी पेंच

यह पहली बार नहीं है जब संस्था इस तरह का आयोजन कर रही है।

इससे पहले भी इंदौर में ‘राजा-सोनम रघुवंशी’ मामले में आरोपी महिलाओं के पुतले जलाने की तैयारी थी।

तब सोनम की मां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

अदालत ने इस तरह के आयोजनों पर रोक लगाते हुए कहा था कि इससे समाज और व्यक्तिगत स्तर पर गलत संदेश जा सकता है।

Indore Surpanakha Dahan, Surpanakha Dahan, Sonam Raghuvanshi, Indore Dussehra controversy, MP High Court, Surpanakha Dahan ban, Raja Raghuvanshi murder case, Indore news, mp news, Indore Dussehra, Dussehra 2025

देखना यह है कि इस बार कानूनी या सामाजिक स्तर पर इसका विरोध होता है या नहीं।

#IndoreNews #HolikaDahan2026 #SocialAwareness #JusticeForChildren #PaurushSanstha #CrimeNews #IndoreHoli #ModernHolika

- Advertisement -spot_img