Homeन्यूजइंदौर में एक साल में 6 करोड़ लीटर से ज्यादा शराब की...

इंदौर में एक साल में 6 करोड़ लीटर से ज्यादा शराब की खपत, सरकार ने कमाए 1702 करोड़ रुपये

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Indore Liquor Consumption 2025: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अपने खान-पान के लिए तो मशहूर है ही, लेकिन अब यहां शराब के शौकीनों के आंकड़े भी चौंका रहे हैं।

आबकारी विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों (जनवरी से दिसंबर 2025) के अनुसार, इंदौर में शराब की खपत में भारी उछाल देखा गया है।

शहरवासियों ने बीते एक साल में कुल 6.17 करोड़ लीटर शराब का सेवन किया है।

यह आंकड़ा पिछले साल (2024) के मुकाबले करीब 2.54 लाख लीटर अधिक है।

Cold Drink Side Effects

माल्ट शराब बनी पहली पसंद

इंदौर में शराब पीने के ट्रेंड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

यहां लोग अब ‘हाईरेंज’ और ‘माल्ट’ शराब को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

साल 2025 में सबसे ज्यादा 3.30 करोड़ लीटर माल्ट शराब की बिक्री हुई।

इसके बाद देशी शराब (1.48 करोड़ लीटर) और विदेशी शराब (1.39 करोड़ लीटर) का नंबर आता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती लाइफस्टाइल और बार-कल्चर के कारण माल्ट और प्रीमियम ब्रांड्स की मांग बढ़ी है।

Cold Drink Side Effects

सरकार की चांदी: कमाई में जबरदस्त उछाल

शराब की बढ़ती बिक्री ने सरकारी खजाने को भी भर दिया है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां आबकारी विभाग को 1502 करोड़ रुपए की आय हुई थी, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 1702 करोड़ रुपए हो गई।

चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुरुआती 9 महीनों (अप्रैल से दिसंबर) में ही विभाग 1408 करोड़ रुपए की कमाई कर चुका है।

बढ़ते लाइसेंस और सख्त कार्रवाई

इंदौर में नाइटलाइफ और पार्टी कल्चर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में बार और रेस्तरां (FL-2 कैटेगरी) के 93 लाइसेंस धारक हैं।

इसके अलावा होटलों (FL-3) के 51 और क्लब-रिसॉर्ट्स (FL-4) के 5 लाइसेंस सक्रिय हैं।

जहां एक तरफ खपत बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग अवैध शराब पर भी लगाम कस रहा है।

Veg Nonveg Rule, MP Hotel, FSSAI, MP Sarkar Green Red Mark Hotel, Veg Non Veg Hotel Sign, FSSAI New Rules, MP Sarkar Hotel Proposal, Vegetarian Non Vegetarian Hotel Identification, Food Safety Rules India, Hotel License Owner Name, Home Delivery Food Rules, Mohan Yadav Sarkar

सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के अनुसार, साल 2025 में विभाग ने रिकॉर्ड 9,989 केस दर्ज किए हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

- Advertisement -spot_img