Homeन्यूजJPSC विवाद पर संग्राम: रांची में अनशनकारी छात्र की तबीयत बिगड़ी, राहुल...

JPSC विवाद पर संग्राम: रांची में अनशनकारी छात्र की तबीयत बिगड़ी, राहुल गांधी ने फोन कर जताया समर्थन

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Jharkhand Student Protest Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा चरम पर है।

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद उन्हें तुरंत रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

छात्रों की मांग है कि धांधली का शिकार हुई झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा को पूरी तरह रद्द किया जाए और पूरी व्यवस्था में सुधार किया जाए।

इस समय आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो समेत करीब 6 छात्र भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं।

राहुल गांधी ने फोन पर की बात, बोले— “हम आपके साथ हैं”

आंदोलन के बढ़ते असर के बीच गुरुवार रात लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अनशन पर बैठे छात्र नेता रविंद्र पासवान से फोन पर बातचीत की।

उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी मांगों का समर्थन करती है और वह इस मुद्दे को सरकार के सामने मजबूती से उठाएंगे।

राहुल गांधी ने इससे पहले एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि देश में जो भी छात्र आंदोलन हो रहे हैं, वे हमारी ध्वस्त हो चुकी शिक्षा प्रणाली के खिलाफ हैं।

Congress District President Training, Pachmarhi, Congress Training Camp, Rahul Gandhi, Madhya Pradesh, Mallikarjun Kharge, MP News, Jitu Patwari, Congress, District President Training,

चाहे राज्य में कांग्रेस की सरकार हो या झारखंड सरकार, हर सरकार का यह कर्तव्य है कि वह युवाओं और छात्रों की आवाज सुने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शी सुधार करे।

प्रशासन की देर रात वार्ता रही बेनतीजा

गुरुवार देर रात करीब 10:45 बजे रांची के SDO और SDM (लॉ एंड ऑर्डर) छात्रों से बात करने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे।

अधिकारियों का कहना था कि सरकार केवल छात्रों के साथ सीधी बातचीत करना चाहती है।

हालांकि, छात्रों की बनाई 11-सदस्यीय कमेटी में दो पत्रकार और एक पूर्व महाधिवक्ता भी शामिल थे।

करीब 45 मिनट तक चली यह बैठक बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई और प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए।

 

विधानसभा में गूंजा मुद्दा, ‘आइसा’ का मार्च

झारखंड विधानसभा के जारी सत्र के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने सदन के भीतर छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठाया।

उन्होंने सरकार से अपील की कि वह जिद्द छोड़कर छात्रों से तत्काल सीधी और पारदर्शी बातचीत करे।

वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) समेत दो बड़े छात्र संगठनों ने दिन में विधानसभा घेराव मार्च निकालने का ऐलान किया है।

छात्रों का तीखा हमला: “अधिकारों की हत्या कर रही सरकार”

प्रदर्शन में शामिल छात्र प्रेम ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार को छात्रों की कोई चिंता नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह केवल धांधली का मामला नहीं है, बल्कि युवाओं के अधिकारों की खुली हत्या है।

वहीं, अनशन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ ने साफ लहजे में कहा, “3-4 दिनों से केवल बातचीत का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने शहादत दी थी। अगर जेपीएससी और जेएसएससी में सुधार के लिए हमें भी कुर्बानी देनी पड़े, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।”

 

CID की जांच में बड़ा खुलासा: 40 से 60 लाख रुपये में बिक रही थीं सीटें

JPSC परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी (CID) की पड़ताल में परत-दर-परत कई बड़े फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं।

CID अब तक इस मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मामले के मुख्य मास्टरमाइंड अभय तिवारी से लगातार 10 दिनों तक की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने और मेरिट सूची में नाम लाने के नाम पर 40 से 60 लाख रुपये तक की डील की जाती थी।

इस फर्जीवाड़े की रकम में सिस्टम के ऊपर से लेकर नीचे तक के अधिकारियों और बिचौलियों का कट (हिस्सा) पहले से तय रहता था।

#JPSCScam #JharkhandStudentProtest #CancelJPSC #RahulGandhi #DevendraNathMahto #RanchiNews 

- Advertisement -spot_img