HomeTrending Newsकरवा चौथ की पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानें शुभ...

करवा चौथ की पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानें शुभ मुहूर्त और आपके शहर में कब दिखेगा चांद

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Karwa Chauth 2025 Moonrise: सुहागिनों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक करवा चौथ का पर्व आज, 10 अक्टूबर, शुक्रवार को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चौथ माता की पूजा-अर्चना करती हैं।

इस बार की करवा चौथ की खास बात यह है कि पूजा के लिए मिलने वाला शुभ मुहूर्त काफी कम, सिर्फ 1 घंटा 13 मिनट का है।

साथ ही, चंद्रमा के दर्शन का समय भी देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है।

पूजा का शुभ मुहूर्त

इस बार करवा चौथ की शाम की पूजा करने के लिए महिलाओं के पास बहुत ही सीमित समय होगा।

पंचांग के अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 10 मिनट तक ही रहेगा।

यानी कुल मिलाकर सिर्फ 1 घंटा 13 मिनट का समय ही पूजा के लिए उपयुक्त है।

Karwa Chauth 2025, When is Karwa Chauth, time of moonrise, auspicious time for worship, Karwa Chauth puja vidhi, moonrise time, Karva Chauth fast, happy Karva Chauth, Karva Chauth shubh muhurat, moon sighting, Karva Chauth special

इस दौरान ही चौथ माता, भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करने का विधान है।

मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में की गई पूजा से व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

चंद्रमा दर्शन का समय और व्रत पारण

पूरे दिन के निर्जला व्रत के बाद व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है।

चंद्रोदय का सामान्य समय रात 8:14 बजे बताया जा रहा है। हालांकि, भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग शहरों में चंद्रमा दिखने का समय थोड़ा अलग है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, शाम 7 बजे से लेकर रात करीब 9 बजे तक देश के लगभग सभी हिस्सों में चांद दिखाई दे जाएगा।

अगर मौसम खराब होने के कारण चंद्रमा न दिखे, तो चंद्र उदय के समय पर ही पूर्व-उत्तर दिशा की ओर मुख करके अर्घ्य देकर व्रत खोला जा सकता है।

सिंगरौली में सबसे पहले और आलीराजपुर में सबसे आखिरी

मध्य प्रदेश जैसे राज्य में भी हर शहर में चंद्रमा अलग-अलग समय पर नजर आएगा।

  • सिंगरौली में चांद सबसे पहले, रात 8:02 बजे दिखना शुरू होगा।
  • भोपाल में चंद्रमा लगभग 8:26 बजे उदित होगा, लेकिन इसे साफ-साफ देखने के लिए 8:45 बजे तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
  • आलीराजपुर जैसे पश्चिमी शहर में चंद्रमा 8:41 बजे नजर आएगा।

जानें देश के प्रमुख शहरों में कब दिखेगा चांद 

  1. इंदौर रात 08:34
  2. भोपाल रात 08:26
  3. नर्मदापुरम (होशंगाबाद) 8:26
  4. खंडवा 8:34
  5. रतलाम 8:36
  6. उज्जैन 8:33
  7. जबलपुर 8:16
  8. ग्वालियर 8:16
  9. रायपुर रात 08:01
  10. लखनऊ रात 08:02
  11. कानपुर रात 08:06
  12. शिमला रात 08:06
  13. दिल्ली रात 08:13
  14. नोएडा रात 08:12
  15. गुरुग्राम रात 08:14
  16. मेरठ रात 08:10
  17. गाजियाबाद रात 08:12
  18. मुंबई रात 08:55
  19. कोलकाता रात 07:42
  20. चेन्नई रात 08:38
  21. देहरादून रात 08:05
  22. चंडीगढ़ रात 08:09
  23. जयपुर रात 08:23
  24. पटना रात 07:48
  25. जम्मू रात 08:11
  26. अहमदाबाद रात 08:47
  27. हरिद्वार रात 08:05
  28. गोरखपुर रात 07:52
  29. प्रयागराज रात 08:02
  30. गांधीनगर रात 08:46
- Advertisement -spot_img