Maharashtra Cabinet Ministers List: आखिरकार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो गया है।
भाजपा विधायक दल ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुन लिया है।
इसके साथ ही भाजपा कोर कमिटी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
फडणवीस ने आज ही सरकार बनाने का दावा पेश किया और कल वो सीएम पद की शपथ लेंगे।
5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण
इस खबर के साथ ही महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्रियों की पूरी लिस्ट सामने आ गई है।
5 दिसंबर को आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में महायुति के 31 नेता मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम फाइनल हो गया है।
महायुति यानी भाजपा, शिवसेना शिंदे और NCP में एक CM और दो डिप्टी CM का फॉर्मूला तय किया गया है।
BJP के 19, NCP के 7 और शिवसेना के 5 नेता शपथ ले सकते हैं।
🕧 दु. १२.२५ वा. | ४-१२-२०२४📍विधान भवन, मुंबई.
Live from Vidhan Bhavan Central Hall#Maharashtra #Mumbai https://t.co/h2TjJLDyLv
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 4, 2024
नए सीएम के घर के बाहर जश्न का माहौल
नागपुर में बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर जश्न का माहौल है।
कार्यकता ढोल और नगाड़े के साथ उनके मुख्यमंत्री बनने का जश्न मना रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra: Celebrations outside the residence of BJP leader Devendra Fadnavis, in Nagpur.
He has been unanimously elected as the Leader of Maharashtra BJP Legislative Party. pic.twitter.com/cIfDPDN3Tr
— ANI (@ANI) December 4, 2024
CM के शपथ ग्रहण का इन्विटेशन कार्ड भी सामने आया
राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण पत्र भी जारी कर दिया है।
इस निमंत्रण पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम लिखा हुआ है।

देखें कैबिनेट मिनिस्टर की पूरी लिस्ट…
BJP के ये नेता होंगे कैबिनेट में शामिल…
- देवेंद्र फडणवीस
- चन्द्रशेखर बावनकुले
- चंद्रकांत पाटिल
- पंकजा मुंडे
- गिरीश महाजन
- आशीष शेलार
- रवीन्द्र चव्हाण
- अतुल बचाओ
- सुधीर मुनगंटीवार
- नितेश राणे
- गणेश नाइक
- मंगल प्रभात लोढ़ा
- राहुल नार्वेकर
- अतुल भातखलकर
- शिवेंद्रराज भोसले
- गोपीचंद पडलकर
- माधुरी मिसाल
- राधाकृष्ण विखे पाटिल
- जयकुमार रावल


बता दें कि सीएम फेस चुनने के लिए भाजपा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया था।