BJP Mla Got 61 Girls Wedding: मध्य प्रदेश के आगर-मालवा से भाजपा विधायक मधु गेहलोत ने कुछ ऐसा किया है कि हर कोई उनकी वाहवाही कर रहा है।
दरअसल, बीजेपी विधायक ने अपने क्षेत्र में निर्धन परिवारों की 61 बेटियों का सामूहिक विवाह करवाया है।
साथ ही नए जोड़ों को गृहस्थी का सारा सामन भी गिफ्ट किया गया। जिसकी कीमत करीब 1 लाख बताई जा रही है।
इस दौरान विधायक और उनके समर्थकों ने सारे कार्यक्रम की व्यवस्था खुद संभाली थी।
वर-वधू पक्ष के मेहमान, जिले के प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान और भाजपा के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में समारोह में शामिल हुए।

3 दिसंबर को हुई थी बेटे की शादी
विधायक मधु गेहलोत के बेटे की शादी 3 दिसंबर को इंदौर में हुई थी।
ये जोड़ा भी शादी सामारोह में शामिल होने के लिए हेलिकॉप्टर से आगर पहुंचा था।

बेटी नहीं थी इसलिए किया गरीब लड़कियों का कन्यादान
आगर विधायक का कहना है कि उनकी कोई बेटी नहीं है। लेकिन जब उन्होंने अपने बेटे का विवाह किया तब उन्हें लगा की क्यों ना गरीब कन्याओं का भी विवाह करवाया जाए।
इसके बाद विधायक ने बेड़ा उठाया और आगर मालवा जिले सहित आसपास की 61 गरीब कन्याओं का विवाह अपने बेटे के विवाह के साथ किया।
पत्नी के साथ दिया नए जोड़ों को आशीवार्द
ये विवाह आयोजन नई कृषि उपज मंडी में हुआ, सभी 61 जोड़ों की शादी गायत्री पद्धति से करवाई गई।
शादी सामारोह समपन्न होने के बाद विधायक मधु गेहलोत ने पत्नी के साथ मिलकर सभी नए जोड़ों को आशीवार्द दिया।

1 हजार कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था
विधायक गेहलोत ने बताया कि प्रत्येक कन्या को करीब 1 लाख रुपए की सामग्री उपहार में दी गई।
इसके लिए जोड़ों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क पंजीयन के रूप में नहीं लिया गया।
1 हजार कार्यकर्ताओं ने इस समारोह की व्यवस्था संभाली।
समारोह स्थल पर आने वाले वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस, प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी नगर पालिका आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

सबने की विधायक की तारीफ
प्रभारी मंत्री से लेकर जो भी नेता यहां पहुंचे सभी ने इस विशाल आयोजन के लिए विधायक गेहलोत की तारीफ की।