Homeन्यूजरक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: इंदौर-भोपाल समेत 7 रूटों पर महिलाओं को 48...

रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: इंदौर-भोपाल समेत 7 रूटों पर महिलाओं को 48 घंटे फ्री बस सेवा, MP में पर्यटन बसों का भी ऐलान

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Raksha Bandhan Free Bus Service: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं की सुविधा और राहत को ध्यान में रखते हुए अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AICTSL) ने एक बड़ा फैसला लिया है।

AICTSL ने महिलाओं के लिए 48 घंटे की मुफ्त इंटरसिटी बस सेवा का ऐलान किया है।

इस सुविधा के शुरू होने से त्यौहार के दौरान अपने मायके या रिश्तेदार के घर जाने वाली महिलाओं को बहुत बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।

यह सेवा 27 अगस्त की सुबह 6:00 बजे से शुरू होकर 29 अगस्त की सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगी।

यानी 48 घंटे की इस तय समयसीमा के भीतर महिलाएं चार्टर्ड बसों में बिना कोई किराया दिए आरामदायक सफर कर सकती हैं।

MP Bus Strike 2026, Madhya Pradesh Bus Strike, Holi Bus Strike MP, Chief Minister Smooth Public Transport Service, MP Transport Policy Protest, Madhya Pradesh Transport News, Bus Operators Strike MP, Holi 2026 Travel Crisis.

किन-किन रूटों पर मिलेगी मुफ्त बस सेवा?

इंदौर से चलने वाली इंटरसिटी चार्टर्ड बसों के जरिए महिलाएं प्रमुख 7 शहरों के लिए मुफ्त सफर का आनंद ले सकती हैं:

 * इंदौर से कनेक्टेड रूट्स: भोपाल, सागर, रतलाम, नीमच, अशोकनगर, झाबुआ और खरगोन।

 * भोपाल से कनेक्टेड रूट्स: इंदौर के अलावा यह सुविधा भोपाल से उज्जैन और भोपाल से गुना के बीच चलने वाली AICTSL बसों पर भी समान रूप से लागू होगी।

त्यौहार के मौसम में जब बसों में भारी भीड़ होती है और किराए में बढ़ोतरी का डर रहता है, ऐसे समय में 48 घंटे की यह पूरी तरह नि:शुल्क सेवा महिला यात्रियों के सफर को बेहद आसान और सुगम बनाएगी।

MP में पर्यटन को बढ़ावा: 5 प्रमुख शहरों में चलेंगी स्पेशल टूरिस्ट बसें

मध्य प्रदेश को भारत का दिल कहा जाता है और यहाँ हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

प्रदेश में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने और यात्रियों को आसानी से शहर के प्रमुख स्थलों की सैर कराने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने एक नई पहल की है।

अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में पीपीपी मॉडल (निजी ऑपरेटरों) के तहत विशेष टूरिस्ट बसें चलाई जाएंगी।

जानिए किस शहर में क्या होगा खास सर्किट (पर्यटन स्थल):

 * ग्वालियर: ग्वालियर किला, जयविलास पैलेस, सूर्य मंदिर, फूलबाग, तानसेन व मोहम्मद गौस की समाधि के साथ मुरैना के मितावली-पड़ावली मंदिर।

 * भोपाल: अपर लेक, वन विहार, सैर सपाटा, ट्राइबल म्यूजियम, बिरला मंदिर और इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय।

 * इंदौर: राजवाड़ा, कृष्णपुरा छतरी, कांच मंदिर, रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य, लालबाग पैलेस और पातालपानी।

 * जबलपुर: भेड़ाघाट, धुआंधार जलप्रपात, मदन महल किला और ग्वारीघाट।

 * उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल महालोक, हरसिद्धि मंदिर, रामघाट, कालभैरव, मंगलनाथ और जंतर-मंतर।

MP Sleeper Bus New Rules, MP Sleeper Bus, Sleeper Bus New Rules, mp news, MP Transport Department, Bus Safety Guidelines, Sleeper Bus Fire Safety, RTO MP, Bus Inspection, Bus Cabin Partition Removal, Passenger Safety, Madhya Pradesh, bus travel

पर्यटन बसों का शेड्यूल, किराया और सुविधाएं

 * बस का प्रकार: इन टूरिस्ट सर्किट पर फोर्स अर्बेनिया या उसी स्तर की अत्याधुनिक 14-सीटर (या उससे अधिक) वातानुकूलित बसें चलाई जाएंगी।

 * किराया: सिटी टूर का अधिकतम किराया प्रति यात्री 300 रुपये (सभी टैक्स सहित) रखा गया है, जो बेहद किफायती है।

 * समय: ये बसें सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगी।

 * संचालन: यह सेवा हफ्ते में 6 दिन उपलब्ध रहेगी।

 * अतिरिक्त शुल्क: टिकट में केवल बस का सफर शामिल होगा। ऐतिहासिक स्मारकों की एंट्री फीस, बोटिंग या रोपवे का टिकट यात्रियों को खुद ही लेना होगा।

MP Sleeper Bus New Rules, MP Sleeper Bus, Sleeper Bus New Rules, mp news, MP Transport Department, Bus Safety Guidelines, Sleeper Bus Fire Safety, RTO MP, Bus Inspection, Bus Cabin Partition Removal, Passenger Safety, Madhya Pradesh, bus travel

इस दोहरे तोहफे से एक तरफ जहाँ रक्षाबंधन पर बहनों का सफर आसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर पर्यटकों के लिए कम खर्च में पूरे शहर की सैर करना अब और मजेदार हो जाएगा।

#RakshaBandhanGift #AICTSL #MPTourism #FreeBusRide #MadhyaPradeshNews #IndoreNews #BhopalNews #MPTourismBoard

- Advertisement -spot_img