Homeन्यूजसिंगरौली में मिला सोने का विशाल भंडार, अडानी ग्रुप को 5 साल...

सिंगरौली में मिला सोने का विशाल भंडार, अडानी ग्रुप को 5 साल के लिए मिला ठेका

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Singrauli Gold Mine: मध्य प्रदेश के ऊर्जा केंद्र के रूप में मशहूर सिंगरौली अब एक नई वजह से चर्चा में है।

यहां चकरिया गोल्ड ब्लॉक नामक क्षेत्र में सोने की एक विशाल खान मिली है, जिसमें लगभग 1,83,56,000 किलोग्राम (1.83 लाख किलो) सोना होने का अनुमान है।

इस खनन का अधिकार अडानी ग्रुप की सहायक कंपनी गरिमा नेचुरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड को पांच वर्षों के लिए दिया गया है।

इस सौदे से राज्य सरकार को भारी राजस्व मिलने और स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Singrauli Gold Mine, Adani Group Gold Mining, Chakaria Gold Block, MP Gold Mine, Garima Natural Resources, Singrauli Employment, Madhya Pradesh Mining News, Gold mining in Singrauli, Adani Group gold project, MP News, Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav
Singrauli Gold Mine

एक साल से चल रहा था काम

सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में स्थित इस खदान को लेकर पिछले एक साल से ड्रिलिंग का काम चल रहा था, जिसके बाद ही सोने के भंडार की पुष्टि हुई।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक, 23 हेक्टेयर में फैले इस गोल्ड ब्लॉक का ठेका ई-नीलामी के जरिए अडानी ग्रुप को दिया गया।

इस परियोजना से लंदन गोल्ड मार्केट के मूल्य के आधार पर राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सीएम यादव ने की सराहना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चकरिया गोल्ड ब्लॉक की ई-नीलामी को राज्य के खनन इतिहास में एक नया अध्याय बताया।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से रिफाइनिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक उद्योगों में निवेश बढ़ेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि सिंगरौली पहले से ही 11 कोयला खदानों का केंद्र है, जो इस नई सोने की खदान के लिए भी बुनियादी सहयोग प्रदान करेंगी।

Singrauli Gold Mine, Adani Group Gold Mining, Chakaria Gold Block, MP Gold Mine, Garima Natural Resources, Singrauli Employment, Madhya Pradesh Mining News, Gold mining in Singrauli, Adani Group gold project, MP News, Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav

अडानी ग्रुप की कंपनी गरिमा नेचुरल रिसोर्सेज 2010 से ही खनन के क्षेत्र में सक्रिय है और छत्तीसगढ़ के रायपुर में रजिस्टर्ड है।

कंपनी के पास पहले से मौजूद तकनीकी अनुभव और संसाधनों के कारण इस परियोजना के सफल होने की उम्मीदें हैं।

Singrauli Gold Mine, Adani Group, Gold Mining, Chakaria Gold Block, MP Gold Mine, Singrauli Employment, Madhya Pradesh, Mining News, Gold mining in Singrauli, Adani Group gold project, MP News, CM Mohan Yadav

- Advertisement -spot_img