Singrauli Gold Mine: मध्य प्रदेश के ऊर्जा केंद्र के रूप में मशहूर सिंगरौली अब एक नई वजह से चर्चा में है।
यहां चकरिया गोल्ड ब्लॉक नामक क्षेत्र में सोने की एक विशाल खान मिली है, जिसमें लगभग 1,83,56,000 किलोग्राम (1.83 लाख किलो) सोना होने का अनुमान है।
इस खनन का अधिकार अडानी ग्रुप की सहायक कंपनी गरिमा नेचुरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड को पांच वर्षों के लिए दिया गया है।
इस सौदे से राज्य सरकार को भारी राजस्व मिलने और स्थानीय स्तर पर हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

एक साल से चल रहा था काम
सिंगरौली जिले के चितरंगी क्षेत्र में स्थित इस खदान को लेकर पिछले एक साल से ड्रिलिंग का काम चल रहा था, जिसके बाद ही सोने के भंडार की पुष्टि हुई।
सरकारी आँकड़ों के मुताबिक, 23 हेक्टेयर में फैले इस गोल्ड ब्लॉक का ठेका ई-नीलामी के जरिए अडानी ग्रुप को दिया गया।
इस परियोजना से लंदन गोल्ड मार्केट के मूल्य के आधार पर राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे, जिससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Big
After Singrauli, 2 new gold mines set to shine
Chakaria Block (Singrauli) – 1.33 lakh tonnes ore, ~1.76 lakh gms gold → lease bagged by Adani Group’s Garima Natural Pvt Ltd
Imlia Block (Katni) – 25,000 gms gold (lease soon)
MP-truly a resource rich state❤️ pic.twitter.com/GDBPNITrDK
— Indore Index (@MP_Chronicals) September 17, 2025
सीएम यादव ने की सराहना
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चकरिया गोल्ड ब्लॉक की ई-नीलामी को राज्य के खनन इतिहास में एक नया अध्याय बताया।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से रिफाइनिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक उद्योगों में निवेश बढ़ेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि सिंगरौली पहले से ही 11 कोयला खदानों का केंद्र है, जो इस नई सोने की खदान के लिए भी बुनियादी सहयोग प्रदान करेंगी।
अडानी ग्रुप की कंपनी गरिमा नेचुरल रिसोर्सेज 2010 से ही खनन के क्षेत्र में सक्रिय है और छत्तीसगढ़ के रायपुर में रजिस्टर्ड है।
कंपनी के पास पहले से मौजूद तकनीकी अनुभव और संसाधनों के कारण इस परियोजना के सफल होने की उम्मीदें हैं।
Singrauli Gold Mine, Adani Group, Gold Mining, Chakaria Gold Block, MP Gold Mine, Singrauli Employment, Madhya Pradesh, Mining News, Gold mining in Singrauli, Adani Group gold project, MP News, CM Mohan Yadav