Homeन्यूज'स्त्री' का आतंक: रात के अंधेरे में बजाती है घरों की घंटी,...

‘स्त्री’ का आतंक: रात के अंधेरे में बजाती है घरों की घंटी, नकाबपोश महिला को देख दहशत में लोग

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Stree in Gwalior: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री में एक महिला के भूत ने पूरे चंदेरी (MP) शहर में दहशत मचाई हुई थी। हालांकि, ये सब काल्पनिक है।

लेकिन इससे ही मिलता-जुलता मामला ग्वालियर मे सामने आया है, जहां एक नकाबपोश महिला की वजह से लोगों में डर का माहौल है।

रात में आई, घंटी बजाई और गायब

ये मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजा मंडी इलाके का है। जहां 20 मार्च की रात 1 बजे एक नकाबपोश महिला नजर आई।

इसने पहले घरों की घंटियां बजाई और फिर वहां से गायब हो गई।

इस दौरान उसे देखकर एक जानवर भी वहां से डर की वजह से भाग गया।

पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए। लेकिन जब बाद में CCTV फुटेज देखा तो उनके होश उड़ गए।

Terror of women in MP, Stree in Gwalior, Gwalior news, MP news
Stree in Gwalior MP

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में लोगों ने देखा कि एक महिला सिर पर बड़ा सा दुपट्टा ओढ़े और चेहरे को ढक कर घूम रही थी।

इस दौरान उसने एक के बाद कई घरों की घंटी बजाई।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के मन में अंजान महिला का खौफ बैठ गया है।

किसी ने बताया चोर, किसी ने कहा भूत

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला किसी बच्चा चोर गैंग का सदस्य हो सकती है।

वहीं कुछ महिलाओं का कहना है कि जिस तरह महिला रात में घूम रही है, वह कोई भूत प्रेत भी हो सकती है। क्योंकि, उसको देखकर जानवर भी भागते नजर आए।

यही वजह है कि लोग रात 10 बजे के बाद अपने घरों में कैद हो जाने मजबूर हो गए है।

Terror of women in MP, Stree in Gwalior, Gwalior news, MP news
Stree in Gwalior MP

पिछले साल भी आया था ऐसा मामला

हालांकि, ग्वालियर में पहली बार ऐसा मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले जून 2024 में भी शहर के चंदन नगर इलाके में ऐसी घटना देखने को मिली थी।

यहां एक महिला सीसीटीवी में घरों की घंटी बजाती हुई दिखी थी और लोगों ने रोने की आवाज भी सुनी थी।

उस वक्त भी लोगों में डर का माहौल था। बाद में पता चला कि वो महिला जिंदा थी और रात के अंधेरे में चोरी-छिपे अपने प्रेमी से मिलने आती थी।

- Advertisement -spot_img