Homeन्यूजहोर्डिंग पर कांग्रेस की सियासत, इंदौर नगर निगम पर अश्लीलता फैलाने का...

होर्डिंग पर कांग्रेस की सियासत, इंदौर नगर निगम पर अश्लीलता फैलाने का आरोप

और पढ़ें

Politics On Hoardings: इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में इन दिनों होर्डिंग्स को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।

इंदौर जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने इंदौर नगर निगम पर अश्लीलता को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों पर इंदौर नगर निगम द्वारा विज्ञापनों के लिए लगाये गये होर्डिंग्स पर अश्लीलता फैलाते कंपनी के पोस्टर लगाये गये हैं।

Politics On Hoardings: खुलेआम फैला रहे अश्लीलता – 

इन होर्डिग्स में खुलेआम महिला द्वारा अश्लीलता फैलाते हुए पोस्टर दिख रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह इंदौर नगर निगम का दोहरा रवैया दिखाता है।

इससे साफ प्रतीत होता है कि अगर नगर पालिका निगम को राजस्व मिलता है, तो कोई भी शहर में किसी भी तरह के पोस्टर लगा सकता है।

भले ही ये पोस्टर अश्लीलता फैलाते हों या किसी भी तरह की समाज में विकृति फैलते हों, आप लगा सकते हैं।

Politics on hoarding

Politics On Hoardings: हिंदू संगठनों से की ये मांग – 

कांग्रेस ने सभी हिंदू संगठनों से भी मांग की है कि समय-समय पर आप लोगों द्वारा संस्कृति बचाने का बीड़ा उठाया जाता है।

शहर में इस तरह से अश्लीलता फैलाते हुए ये पोस्टर जगह-जगह पर लगे हैं, तो आप लोग क्यों चुप हैं?

कांग्रेस ने मांग की है कि अगर तीन दिनों में ये अश्लील पोस्टर नहीं हटाये जाते हैं तो कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें – जूनियर ऑडिटर के 6 ठिकानों पर छापा, डायमंड-गोल्ड की ज्वेलरी, लग्जरी कारें भी मिली

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 17 October

Breaking News : 16 October