Shivraj son kartikey birthday: 23 मई को केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान अपना 31 वां जन्मदिन मना रहे हैं।
इस मौके पर उनके माता-पिता ने उनके लिए सोशल मीडिया पर बेहद ही भावुक पोस्ट लिखा और अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी।
शादी के बाद पहला जन्मदिन
कार्तिकेय का यह जन्मदिन इसलिए भी खास है क्योंकि वह शादी के बाद अपनी पत्नी अमानत बंसल के साथ अपना पहला जन्मदिन मना रहे हैं।
आइए देखते हैं कार्तिकेय के जन्मदिन पर माता-पिता शिवराज और साधना सिंह चौहान ने उनके लिए क्या पोस्ट लिखा...
शिवराज सिंह चौहान मैं लिखा – आज कार्तिकेय का जन्मदिन है। कार्तिकेय और अमानत ने शादी के सात वचनों के साथ आठवाँ वचन प्रकृति की सेवा का भी लिया था।
मैं और साधना स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। आज ही के दिन कार्तिकेय का जन्म हुआ था, कई मधुर स्मृतियाँ मन को पुलकित कर रही हैं।
जन्म के तुरंत बाद मैंने उसे गोद में लेकर गायत्री मंत्र सुनाया था। बचपन में नटखट कार्तिकेय का देश का सिपाही बनने का संकल्प, छह वर्ष की उम्र में दिया गया पहला भाषण, गिरिराज जी की परिक्रमा करते समय उसका उत्साह, खिलौनों-कारों से खेलना, शक्तिमान की ड्रेस पहनकर उड़ने की कोशिश करना, “पापा! रामायण, महाभारत सुनाओ,” और गीता पढ़ाने का आग्रह; ये सब यादें आज फिर ताज़ा हो गई हैं।
2013 से मेरे बुधनी चुनाव अभियान की पूरी ज़िम्मेदारी निभाना, 2018 और 2023–24 के चुनावों में सक्रिय भागीदारी, विनम्रता, बड़ों का सम्मान, लोगों के प्रति स्नेह और सबकी चिंता करना उसकी विशेषताएँ हैं।
बधाई हो, कार्तिकेय।
सद्मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहो।
कार्तिकेय में उनके पिता की छवि देखी हूं- साधना सिंह
साधना सिंह चौहान ने कार्तिकेय के जन्मदिन पर उनके बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा –
“23 मई 1994 को जन्मे कार्तिकेय आज एक साल और बड़े हो गए हैं। उनका जन्म मेरे लिए सबसे खूबसूरत अनुभव था। उनके पहले कदम, पहली हंसी और मासूमियत की यादें मेरे जीवन का अनमोल हिस्सा हैं।”
उन्होंने आगे कहा – “कार्तिकेय की नटखट हंसी, शरारतें और समझदारी हमेशा मेरे दिल को छूती हैं। वह मेरे गर्व और विश्वास का प्रतीक हैं। उनकी हर बात में उनके पिता (शिवराज सिंह चौहान) की छवि झलकती है, जो उनके व्यक्तित्व में गहराई और प्यार का भाव भरती है।”
परिवार की खुशियों का केंद्र – कार्तिकेय और अमानत
इस साल कार्तिकेय का शादी के बाद पहला जन्मदिन है।साधना सिंह ने बताया कि उनकी बहू अमानत चौहान ने परिवार की खुशियों को दोगुना कर दिया है।
उन्होंने लिखा – “कार्तिकेय और अमानत को एक-दूसरे के साथ हंसते-खिलखिलाते देखकर मैं बेहद खुश हूं।
मेरी प्रार्थना है कि वे हमेशा खुश रहें, एक-दूसरे का साथ निभाएं और अपने सपनों को पूरा करें।”
दोनों बेटों और बहुओं का जिक्र
साधना सिंह ने अपने दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल तथा बहुओं अमानत और रिद्धि का भी जिक्र किया
उन्होंने लिखा कि उनके बच्चों ने उनके जीवन को रंगों से भर दिया है और परिवार के सभी सदस्य हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं।
मातृत्व का महत्व
साधना सिंह चौहान के शब्द मातृत्व के गहरे रिश्ते को दर्शाते हैं। उन्होंने बताया कि एक मां के लिए उसका बच्चा सबसे अनमोल होता है और परिवार के बीच का प्यार व समझदारी ही जीवन को सुंदर बनाती है।
कार्तिकेय चौहान के जन्मदिन पर मां साधना सिंह का भावुक संदेश उनके पारिवारिक रिश्तों की गहराई को दिखाता है।
चौहान परिवार अक्सर साथ में यात्रा करते हैं और खास मौकों पर भी साथ ही नजर आते हैं।