Homeन्यूजBJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान! मोहन भागवत...

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शिवराज सिंह चौहान! मोहन भागवत से मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Shivraj BJP President 2025: दिल्ली में रविवार की शाम एक ऐसी राजनीतिक मुलाकात हुई जिसने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं को एक नया मोड़ दे दिया है।

खबरों के मेुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत से लगभग 45 मिनट तक बातचीत की।

यह मुलाकात दिल्ली के झंडेवालान स्थित RSS मुख्यालय केशव कुंज में हुई।

इस बैठक को इसलिए विशेष महत्व दिया जा रहा है क्योंकि यह लगभग दो साल बाद हुई है और यह समय BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का है।

सितंबर में हो सकता है ऐलान

पार्टी को सितंबर 2025 के अंत तक एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना है।

दरअसल, मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का कार्यकाल वर्ष 2024, जनवरी में खत्म हो चुका है।

लोकसभा चुनाव के लिए जून तक विस्तार दिया गया था। जुलाई में पार्टी को नया अध्यक्ष चुनना था, लेकिन नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले संगठनात्मक चुनाव की जरूरत होती है। इसमें 6 महीने का समय लगता है।

इसलिए जून में नड्‌डा का कार्यकाल 6 महीने और बढ़ाया गया था।

jp nadda
jp nadda

नड्डा ने फरवरी 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। इसके बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण नड्डा का कार्यकाल समय-समय पर बढ़ता चला गया।

नड्डा इस समय मोदी कैबिनेट का हिस्सा हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

ऐसे में, संघ के सर्वोच्च नेता से शिवराज सिंह चौहान की इस बंद दरवाजों वाली मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में BJP के अगले अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है।

Shivraj Singh Chouhan Mohan Bhagwat, Shivraj Mohan Bhagwat meeting, Shivraj Singh Chouhan, Mohan Bhagwat, BJP President Election, BJP President, BJP New President, BJP National President, JP Nadda, RSS Chief,
Shivraj Mohan Bhagwat meeting

क्यों मजबूत दावेदार हैं शिवराज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान RSS की पसंदीदा उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर हैं। इसके पीछे कई कारण हैं:

  • लंबा अनुभव: शिवराज सिंह चौहान चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और छह बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं।

  • संगठनात्मक समझ: वे वर्ष 2005 में मध्य प्रदेश BJP के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जिससे उन्हें पार्टी के भीतर की संगठनात्मक बारीकियों की गहरी समझ है।

  • RSS से गहरा जुड़ाव: वे महज 13 साल की उम्र में RSS से जुड़े और आपातकाल के दौरान जेल भी गए। यह जुड़ाव उन्हें संघ के प्रति एक विश्वसनीय नेता के रूप में स्थापित करता है।

  • OBC नेता: OBC समुदाय से आने वाले शिवराज सिंह चौहान की सामाजिक पहुंच पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से फायदेमंद मानी जाती है।

  • सफल योजनाएं: मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू की गई ‘लाडली बहना योजना’ ने न केवल चुनावों में जीत दिलाई बल्कि यह दूसरे राज्यों के लिए एक रोल मॉडल भी बनी।

Shivraj Singh Chouhan Mohan Bhagwat, Shivraj Mohan Bhagwat meeting, Shivraj Singh Chouhan, Mohan Bhagwat, BJP President Election, BJP President, BJP New President, BJP National President, JP Nadda, RSS Chief,
Shivraj Mohan Bhagwat meeting

अब आगे क्या?

माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति चुनाव (9 सितंबर) के बाद ही BJP अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कर सकती है।

पार्टी 28 सितंबर से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करने की कोशिश में है।

शिवराज सिंह चौहान की मोहन भागवत के साथ हुई मुलाकात इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक किसी भी बात की पुष्टि नहीं हुई है।

- Advertisement -spot_img