यमुना में स्टीमर डूबा, 10 की मौत; सभी पंजाब के रहने वाले
मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर पलट गया।
हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 3 पुरुष हैं।
स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। हादसा दोपहर पौने 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से करीब ढाई किमी की दूरी पर है।
SDRF और NDRF मौके पर रेस्क्यू चला रही है। 50 लोकल गोताखोर भी रेस्क्यू में जुटे हैं।
गोताखोर गुलाब ने बताया- करीब 15 लोगों को बाहर निकाल लिया है।
शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं: ममता बोलीं- सांप पर भरोसा करना, BJP पर नहीं
गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के देबरा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ममता बनर्जी बंगाल के लोगों की चिंता नहीं करती हैं।
उन्हें बस भतीजे अभिषेक बनर्जी को अगला सीएम बनाने में दिलचस्पी है।
उधर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने नॉर्थ 24 परगना के टेंटुलिया में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन BJP पर नहीं।
VIDEO | West Bengal Elections 2026: Addressing a public meeting in Debra, Union Home Minister Amit Shah says, “We have all gathered here for the elections in Bengal. You must cast your vote on April 23. I urge you to vote and press the button on the lotus symbol. For 15 years,… pic.twitter.com/SXREcfaUs6
— Press Trust of India (@PTI_News) April 10, 2026
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का घोषणा पत्र यानी ‘भरोसे का पत्र’ जारी किया।
इसमें महिलाओं को ₹3 हजार महीना, युवा बेरोजगारों को ₹3 हजार महीना की मदद, पहले 6 महीने में UCC लागू करना और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने की घोषणा की गई।
अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा ईरानी डेलिगेशन: कल अमेरिका के साथ सीजफायर पर बातचीत होनी है
अमेरिका के साथ होने वाली सीजफायर बातचीत के लिए ईरानी डेलिगेशन अब तक पाकिस्तान नहीं पहुंचा है।
शनिवार को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच अहम बैठक प्रस्तावित है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान लेबनान में जारी इजराइली हमलों से नाराज है और इसी वजह से उसने बातचीत को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
अभी तक उसकी ओर से बैठक में शामिल होने को लेकर साफ संकेत नहीं मिले हैं।
इससे पहले खबर आई थी कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंच चुका है, लेकिन ईरानी मीडिया ने इन दावों को खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी थी।
उसी के तहत इस्लामाबाद में यह बातचीत तय हुई है।
बंगाल चुनाव से पहले टूटा ओवैसी-हुमायूं कबीर का गठबंधन, AIMIM ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग से पहले ओवैसी और हुमायूं कबीर का गठबंधन टूट गया है।
AIMIM ने एक्स पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। यह गठबंधन बंगाल के लिए अहम माना जा रहा था।
हुमायूं कबीर के कथित वीडियो वायरल होने के बाद ओवैसी ने यह फैसला लिया है।
अब AIMIM ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) tweets, “Humayun Kabir’s revelations have shown how vulnerable Bengal’s Muslims are. That AIMIM cannot associate with any statements where integrity of Muslims is brought into question. As of today, AIMIM has withdrawn its alliance… pic.twitter.com/7CRHDuq1bz
— ANI (@ANI) April 10, 2026
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने ट्वीट किया कि हुमायूं कबीर के खुलासों ने बंगाल के मुसलमानों की असुरक्षा को उजागर किया है।
AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे।
आज से AIMIM ने कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन वापस ले लिया है।
भागीरथ के हाथों में रिंग फंसाकर रेस्क्यू की कोशिश नाकाम: उज्जैन के बड़नगर में अब सुरंग खोद रही टीम
उज्जैन में दो साल के भागीरथ देवासी को बोरवेल से निकालने की एक और कोशिश नाकाम हो गई है।
रेस्क्यू टीम को उसके हाथों में रोप रिंग पहनाकर बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल पाई है।
एक बार फिर समानांतर सुरंग बनाई जा रही है। मशीनों से गड्ढा खोदने का काम शुरू कर दिया गया है।
भागीरथ उज्जैन से करीब 75 किलोमीटर दूर बड़नगर के पास झालरिया गांव में 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसा है।
रेस्क्यू टीम को उसकी नई लोकेशन 45 फीट की गहराई पर मिली है। वह गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे बोरवेल में गिरा था।
भोपाल से पहुंची NDRF की टीम, हरदा, इंदौर और उज्जैन की SDRF के साथ जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- इजराइल कैंसर की तरह है
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से पहले इजराइल और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया है।
इसकी शुरुआत तब हुई जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इजराइल पर लेबनान में नरसंहार करने का आरोप लगाया। आसिफ ने कहा-
इजराइल बुराई का प्रतीक है और मानवता के लिए अभिशाप है। इस्लामाबाद में शांति वार्ता चल रही है, वहीं लेबनान में नरसंहार हो रहा है। इजराइल निर्दोषों को मार रहा है, पहले गाजा में, फिर ईरान में और अब लेबनान में। मेरी दुआ है कि जिन लोगों ने इस देश को बनाया वे नरक में जलें।
इजराइल के पीएम ऑफिस ने आसिफ के बयान को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान इजराइल को खत्म करने की मांग जैसा है।
इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता, खासकर उस देश से जो खुद को शांति वार्ता का मध्यस्थ बता रहा हो। इजराइल की प्रतिक्रिया के बाद ख्वाजा आसिफ ने पोस्ट हटा दी।
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को सीजफायर को लेकर अहम बातचीत होने वाली है। रॉयटर्स के मुताबिक यह वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होगी।
अनंत अंबानी को सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं: सलमान ने बताया प्रेरणादायक इंसान
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का आज जन्मदिन है।
इसका सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में हो रहा है। इसमें शामिल होने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे।
सलमान खान ने अनंत अंबानी के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, सबसे निस्वार्थ, सबसे दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा, मेरे छोटे भाई अनंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
MP-UP में 6° से 10° तक बढ़ सकता है तापमान
मध्य प्रदेश में आज दिन का तापमान 4°C से 6°C तक बढ़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है। बीते दो दिन में 50 से ज्यादा जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का असर रहा। राज्य का तापमान 10°C तक बढ़ सकता है।
राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ तापमान बढ़ने लगा है।
अगले 2 सप्ताह में गर्मी तेज होने के साथ कुछ शहरों का तापमान 40°C या उससे ऊपर जा सकता है।
देश के अरुणाचल प्रदेश, असम समेत 9 राज्यों में बारिश-आंधी की आशंका है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश की संभावना है। पहाड़ियों पर बर्फबारी हो सकती है।
