HomebreakingnewsBreaking: 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत

Breaking: 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, जमीन कब्जे के आरोप में हुए थे गिरफ्तार

31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को जमानत मिल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, एम पी एम एल ए कोर्ट ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत दे दी है।

आज पेशी के लिए पप्पू यादव सुबह 12 बजे से ही जेल से कोर्ट आ गए थे लेकिन सुनवाई 2 बजे से शुरू हुई।

कोर्ट ने पप्पू यादव के वकील की दलील सुनने के बाद जमानत दे दी।

बता दें कि पप्पू यादव को 8 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

डबरा में कलश वितरण के दौरान भगदड़: महिला की मौत, बच्ची समेत 8 घायल

ग्वालियर जिले के डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कलश यात्रा शुरू होने से पहले भगदड़ मच गई।

इसमें 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई। बच्ची समेत 8 लोग घायल हो गए हैं।

भगदड़ तब मची जब यात्रा से पहले कलश वितरण किया जा रहा था।

कलश जल्दी और पहले पाने की होड़ में भीड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई।

गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

MP में करीब 7 लाख 12वीं के स्टूडेंट्स का एग्जाम: भोपाल में 2600 छात्रों ने दी परीक्षा

मध्य प्रदेश में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू गई हैं। सोमवार को पहले दिन अंग्रेजी का पेपर संपन्न हुआ।

इस साल करीब 7 लाख स्टूडेंट्स कक्षा 12वीं के फाइनल एग्जाम दे रहे हैं।

प्रदेश भर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की गई है।

भोपाल के 104 सेंटर पर 2600 के करीब स्टूडेंट ने मंगलवार को एग्जाम दिया है।

इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

इनमें 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी कक्षा 10वीं की परीक्षा देंगे, जबकि करीब 7 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठ रहे हैं।

MP में  अगले 2 दिन तेज ठंड नहीं, 3-4 डिग्री बढ़ेगा टेम्पेरेचर

मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन तेज ठंड नहीं पड़ेगी। इससे टेम्पेरेचर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा।

पहाड़ों से जब साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) गुजर जाएगा और बर्फ पिघलेगी तो प्रदेश में सर्द हवाएं फिर से ठिठुरन बढ़ाएगी।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे की माने तो पूरे फरवरी महीने मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। इस वजह से प्रदेश में अगले 2 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्से में सोमवार को दिन में तेज धूप खिली रही।

इससे अधिकतम तापमान में बढ़ा हुआ रहा। हालांकि, रात व अलसुबह ठंड का असर बरकरार रहेगा। पारे में जरूर बढ़ोतरी होगी।

मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया, सिस्टम गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

13, 14 और 15 फरवरी को तापमान में गिरावट होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगी। उत्तर से ठंडी हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।

- Advertisement -spot_img